Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘इस’ दिशा में कभी न लगाएं आईना, जानें किस दिशा में लगा शीशा बढ़ाएगा आपका धन-वैभव

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 28, 2024 | 12:12 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

वास्तु-शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। अगर वास्तु- शास्त्र की बात की जाए तो, घर में रखी कुछ चीजें सही जगह पर रखना शुभ माना जाता है, वहीं गलत दिशा में रखना अशुभ माना जाता है। सही जगह पर लगा आईना जहां आपकी तरक्की का कारण बनता है, वहीं गलत जगह पर लगा या फिर टूटा-चटका हुआ शीशा आपके घर की ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करता है।

गलत दिशा या स्थान पर लगा आईना नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है, जिसके कारण उस घर में रहने वाले लोगों को शारीरिक-मानसिक कष्ट और शत्रुओं का डर बना रहता है। आइए जानें आखिर शीशे (mirror) यानी, आईना को किस दिशा में लगाना चाहिए और किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ?

सम्बंधित ख़बरें

देसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Google Gemini को टक्कर! बिना इंटरनेट मिलेगा एआई का मजा

जे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल, 200 डॉक्टर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर

12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा में शीशा लगाना फलदायी होता है, क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता भगवान कुबेर का केंद्र है। इसलिए इस दिशा में शीशा लगाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। 

         

वास्‍तु-विज्ञान के अनुसार दर्पण को दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। यहां दर्पण होने से अपनों से वैचारिक मतभेद की स्थिति बनती है। इसके अलावा संबंधों में वाद-विवाद इतना बढ़ने लगता है कि अलगाव तक की नौबत आ सकती है। इसलिए इस दिशा में दर्पण (mirror)  यानी आईना लगने से बचना चाहिए।

सोते समय बेड से आईना दिखाई दे तो यह शुभ स्थिति नहीं है। कहा जाता है कि यह दांपत्‍य जीवन के लिए अशुभ होता है। इससे स्वास्थ्य प्रभावित होता है और रिश्ते में भी दूरियां आने लगती हैं। अगर बेड रूम में आईना हो तो, जब जरूरत न हो, उसे कपड़े से ढंक कर रखें।

वास्तु के मुताबिक, अगर आपके घर में तिजोरी है और आप उसके सामने शीशा लगा दें, तो इससे धन में बरकत होती है। व्यापारी लोग अपने कैश बॉक्स के सामने शीशा लगाएं। इससे आपके ग्राहक बढ़ने लगेंगे।

Never place a mirror in this direction know in which direction the mirror will increase your wealth and splendor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2021 | 08:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.