पैर की नसों के दर्द ने कर दिया है जीना मुहाल, तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, मिलेगा बड़ा आराम
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
सर्दी के मौसम पैरों में दर्द की समस्या होना आम बात है। कई बार, यह दर्द इतना बढ़ जाता है, कि लोगों को फिजियोथेरेपी का भी सहारा लेना पड़ता है। वहीं, कुछ लोग दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना पेनकिलर भी लेने लगते हैं। लेकिन, इससे लिवर व अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आज हम जानेगे कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में-
पैर की नसों में दर्द को ठीक करने के घरेलू उपचार-
सोने से पहले अदरक और लैवेंडर ऑयल को गुनगुना करके प्रभावित नसों की मालिश करें। इससे तनाव दूर होगा और दर्द में भी आराम मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी भी नसों के दर्द दूर करने में मददगार है। इसके लिए आप हल्दी वाला दूध पी सकती हैं। इसके अलावा तेल में हल्दी गर्म करके प्रभावित एरिया पर लगाने से भी आराम मिलेगा।
मेथी की तासीर काफी गर्म होती है, जिससे बंद नसें खुल जाती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। वहीं, मेथी में प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन भी भरपूर होता है जो नसों के दर्द को दूर करने में मददगार है।
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी हरिद्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और सूजन रोधी गुण होते हैं। इसका काढ़ा बनाकर पीने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नसों के दर्द से आराम मिलता है। एक्सपर्ट की सलाह से आप इसका अर्क या पाउडर भी ले सकते हैं।
ग्रीन टी में एल-थीनिन होता है , जो तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इससे हाथ-पैरों और नसों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है।
