नवरात्रि में अगर आपको मिले ऐसे संकेत, तो समझ लें की माता रानी की कृपा हो गई
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) का महापर्व पर्व चल रहा है। नवरात्रि में मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए हर भक्त तरह-तरह के जतन करते हैं। मां सभी को आशीर्वाद देती हैं। लेकिन, अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि भक्त को कैसे पता चले कि भगवान उनसे प्रसन्न हैं। नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत, हवन, दुर्गा सप्तशती का पाठ आदि करने वाले भक्त मां को सच्चे मन से पुकारते हैं और कामना करते हैं कि मां की कृपा उन पर बनी रहे।
वहीं माना जाता है कि पूरे नौ दिन जो भी माता दुर्गा की पूजा विधि विधान के साथ करता है, उसकी मंगलकामनाएं जरूर पूर्ण होती हैं। मां की कृपा का संकेत भी भक्तों को मिलता है, लेकिन कई बार हम जानकारी के अभाव में उन संकेतों को पहचान नहीं पाते। ऐसे में आइए जानें देवघर के ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कुछ ऐसे संकेत होते हैं, जिनके नवरात्रि के दिनों में दिखने पर यह समझा जाना चाहिए कि माता दुर्गा की कृपा भक्त पर बनी है।
सम्बंधित ख़बरें
गरबा महोत्सव’ में हर्षल बना दोपहिया वाहन का विजेता, मनसे की ओर से लाखों के पुरस्कारों की सौगात
Navratri 2025 Mystery: इंदौर में मचा हड़कंप जब देवी के पंडाल में उतर आए ‘भूत’?
Navratri 2025: अब AI से बनाएं शुभकामनाओं के लिए खास फोटो
खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘खुश रख माई’ हुआ रिलीज, भक्ति में डूबे नजर आए ट्रेंडिंग स्टार
ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार, नवरात्रि में माता की आराधना सभी करते हैं, लेकिन कुछ भाग्यशाली ही होते हैं जिन पर माता अपनी कृपा बरसाती हैं। अगर माता दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं तो जिंदगी को खुशियों से भर देती हैं। नवरात्रि के दौरान कई ऐसे संकेत हैं जो व्यक्ति को अगर दिख जाए या महसूस हों तो समझ जाना चाहिए की माता दुर्गा उनसे अति प्रसन्न हैं।
कहते है नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक माता दुर्गा के सामने अखंड दीप जलाया जाता हैं। वह दीप अगर नौ दिनों तक एक जैसा ही जलते रहे। दीपक बिना खंडित हुए जले तो समझ जाइए माता दुर्गा आपसे अति प्रसन्न हैं। यदि नवरात्रि के दिनों में आपको सपने में देवी मां शेर की सवारी करते दिखाई दें तो समझ लें बहुत जल्द आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। यह संकेत है कि बहुत जल्द आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। आपके जीवन में चल रही समस्याओं का जल्दी ही निवारण होने वाला हैं।
नवरात्रि के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को या खुद जातक को अगर कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होती है, तो जातक को समझ जाना चाहिए की माता दुर्गा उनके पूजन से अति प्रसन्न हैं, क्योंकि माता दुर्गा के आशीर्वाद से ही शुभ समाचार की प्राप्ति होती है।
नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा 9 दिनों तक की जाती हैं। पूजा के दौरान कलश स्थापना भी की जाती हैं। कलश स्थापना में जौ या जयंती लगाया जाता हैं। नवरात्रि में वह जौ अगर सही तरह से कलश में उग जाए और उसमें सिर्फ एक-दो सफेद रंग के जौ उग जाएं तो समझ जाएं माता दुर्गा आपसे अति प्रसन्न हैं।
