Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पालतू जानवरों को समर्पित है आज का दिन, जानिए किसने और किस उद्देश्य से की थी इसकी शुरुआत

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: May 28, 2024 | 01:26 PM

राष्ट्रीय पालतू पशु दिवस 2024 (Social Media)

Follow Us
Follow Us:


सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज यानी 11 अप्रैल को पूरे देशभर में ‘नेशनल पेट डे’ (National Pet Day 2024) के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन उन पालतू जानवरों को समर्पित हैं। जो आपके हर सुख और दुख को समझते हैं और आपके साथ खड़े रहते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने पालतू जानवरों और सड़क पर मौजूद जानवर को प्यार और देखभाल करने के प्रति जागरूक करना है। आज नेशनल पेट डे'(National Pet Day 2024) के मौके पर आइए जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें –

शब्दों में बयां नहीं करते जज्बात

सम्बंधित ख़बरें

Ayurveda and Menstruation: पीरियड्स के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है? जानिए मासिक धर्म का प्राचीन विज्ञान

Microplastics: जन्म से पहले ही शरीर में पहुंच रहे प्लास्टिक के कण! असलियत जान आप भी रह जाएंगे दंग

Vitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय

बारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हम अक्सर देखते हैं कि लोग अपने पालतू जानवरों का तो ख्याल रख लेते हैं लेकिन, बता दें सड़क पर घूमने वाले जानवरों पर कोई ध्यान नहीं देता। उन्हें लोग प्यार करने से कतराते हैं। यूं तो हम किसी व्यक्ति और जानवर के बीच के संबंध को शब्दों में बयां नहीं कर सकते, लेकिन वह आपके सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। पेट्स आपके बच्चों जैसे हो जाते हैं जिनके बिना रह पाना आपके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।

जीवन में निभाते है सार्थक भूमिका

पालतू जानवर भगवान की वो अद्भुत रचना है, जो अपने मालिकों के साथ कभी विश्वासघात नहीं करते। पालतू जानवर हमारे जीवन में एक सार्थक भूमिका निभाते हैं। हर साल, 11 अप्रैल को अमेरिका में राष्ट्रीय पालतू दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, लोग अपने व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकाल कर अपने पालतू जानवरों पर ज्यादा ध्यान देते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।

मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य में होता है सुधार

विशेषज्ञों के अनुसार, पालतू जानवर रखने से आपके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इनकी घर पर मौजूदगी और प्यार आपको अपनेपन का अहसास कराती है। इसके अलावा, वे आपके दिल और दिमाग को सुकून पहुंचाते हैं, जो आश्चर्यजनक रूप से खुशी पैदा करता है और तनाव को कम करता है।

राष्ट्रीय पालतू पशु दिवस का इतिहास

‘नेशनल पेट डे’ की शुरुआत कोलीन पेज ने 2006 में की थी। इस दिन का मुख्य उद्देश्य हमारे घरों में या बाहर हमारा इंतजार कर रहे जानवरों के लिए जन जागरूकता पर प्रकाश डालना है। साथ ही इस दिन हमारे जीवन में पालतू जानवरों द्वारा लाए जाने वाले आनंद का जश्न मनाया जाता है। इस दिन को मुख्य रूप से अमेरिका में मनाया जाता है, लेकिन अन्य देशों में भी इसकी लोकप्रियता काफी है।

National pet day is celebrated across the country today on 11th april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2024 | 08:05 AM

Topics:  

  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.