Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे, जानिए आखिर इसे क्यों मनाया जाता है?

नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश में बच्चियों को बचाने की प्रेरणा दी जाती है। हर साल नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे की अलग-अलग थीम होती है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 24, 2025 | 05:00 AM

नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे (सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे के तौर पर मनाया जाएगा। इस पहल की शुरूआत साल 2008 में की गई थी। हमारे पुरूष प्रधान देश में आज भी लड़कियों को प्राथमिकता नहीं दी जाती है।

नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश में बच्चियों को बचाने की प्रेरणा दी जाती है। हर साल नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे की अलग-अलग थीम होती है। हमारे देश में आज भी कई ऐसी जगह है जहां लड़कियों को जन्म से पूर्व ही गर्भ में मार दिया जाता है। साथ ही पूरी दुनिया में बच्चियों के साथ हो रहे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कम उम्र में ही इन बच्चियों का शोषण और उनके हेल्थ और बालिकाओं के लिए समाज में एक सुरक्षित माहौल बनाने के लिए अलग अलग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

आज के समय में लड़कियां सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घर में भी भेदभाव, घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं का शिकार हो रही हैं। यहीं कारण है कि लड़कियों को शिक्षित करना हम सभी का पहला कर्तव्य है और ये नैतिक अनिवार्यता भी है। नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे के अवसर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेव द गर्ल चाइल्ड’ जैसी बातों पर जोर दिया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

आधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका

National Girl Child Day: AI और डीपफेक से अपनी बेटी को कैसे बचाएं? जानें इंटरनेट सुरक्षा के 5 सबसे आधुनिक नियम

नागपुर में बाल विवाह पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 5 साल में 59 शादियां रुकीं, 14 परिवारों पर कानूनी गाज!

विधवाओं के लिए अलग आयोग बनाने की उठी मांग, महाराष्ट्र के NGO ने केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

24 जनवरी को नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे

इस दिन का सबसे अहम उद्देश्य लोगों में लड़कियों/बच्चियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में जागरूकता लाना, उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य जैसी बातों को लेकर लोगों को जागरूक करना और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना इन खास बातों पर जोर देते हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 24 जनवरी को नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे मनाया जाता है। साथ ही 11 अक्टूबर को इंटरनेशनल डे ऑफ द गर्ल चाइल्ड मनाया जाता है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

पुरूष प्रधान देश होने के कारण हमारे देश में लड़कियों को समान अधिकार नहीं मिल पाता था। हालांकि इस 21वीं सदी में लड़कियों और लड़कों के बीच होने वाला अंतर कुछ हद तक कम हो चुका है। लेकिन आज भी हमारे देश में कई ऐसे इलाके है, जहां लड़कियों को लड़कों की तरह समान अधिकार नहीं दिया जाता है।

National girls child day special

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2025 | 05:00 AM

Topics:  

  • Ministry of Women and Child Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.