Nail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ

Nail Cutting: हिंदू धर्म और ज्योतिष में नाखून काटने को लेकर कई मान्यताएं हैं। जानें सोमवार से रविवार तक किस दिन नाखून काटना शुभ या अशुभ माना जाता है और सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से क्यों बचते हैं।
Nail cutting astrology auspicious day nail cutting rules
नाखून काटने के नियमफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Nail Cutting Rules: छोटे बच्चों को प्ले स्कूल से ही नाखून काटना सिखाया जाता है, जिसे पर्सनल हाइजीन माना जाता है। लेकिन हिंदू धर्म और ज्योतिष में इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। इसके अनुसार, सप्ताह के हर दिन नाखून काटना शुभ नहीं होता है यानी हर दिन नाखून काटने का अलग-अलग प्रभाव हो सकता है। कुछ दिनों को शुभ माना जाता है, जबकि कुछ दिन नाखून काटने से बचने की सलाह दी जाती है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुधवार और शुक्रवार को नाखून काटना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, जब कि सोमवार को भी नाखून काटने के लिए अच्छा दिन कहा जाता है।

नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा है?

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शुक्रवार को नाखून काटना सबसे शुभ माना गया है। शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी से होता है। मान्यता है कि इस दिन नाखून काटने से धन-दौलत, समृद्धि और सौंदर्य में वृद्धि होती है। हालांकि, ये धार्मिक मान्यताएं हैं और इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

बुधवार को नाखून काटने से मिल सकता है धन लाभ

बुधवार का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दिन नाखून काटने से धन लाभ और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए भी बुधवार को शुभ बताया गया है।

सोमवार को नाखून काटने का संबंध है स्वास्थ्य से

सोमवार का संबंध चंद्रमा और मन से माना जाता है। सनातन संस्था के अनुसार सोमवार को नाखून काटने से आरोग्य प्राप्ति होती है और मन पर मौजूद तमोगुणी प्रभाव कम होने लगते हैं। सोमवार को नाखून काटने के लिए अच्छा दिन बताया गया है।

मंगलवार को नाखून काटने से होती है कर्ज और आर्थिक परेशानी

ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगलवार को नाखून काटने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दिन नाखून काटने से कर्ज और आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती है। हालांकि, यह केवल धार्मिक मान्यता है, इसका वैज्ञानिक आधार नहीं है।

गुरुवार को नाखून काटना शुभ है या अशुभ?

गुरुवार को बृहस्पति यानी गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है। कुछ ज्योतिषीय परंपराओं में इस दिन नाखून काटने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं सनातन संस्था की मान्यता में गुरुवार को नाखून काटने को शुभ कार्यों से जोड़ा गया है और इसे सत्त्वगुण बढ़ाने वाला माना गया है। हालांकि इस दिन को लेकर अलग-अलग परंपराओं में मतभेद दिखाई देते हैं।

Nail Cutting Rules
नाखून काटने के नियमफोटो.एआई

शनिवार को नाखून काटना क्यों माना जाता है अशुभ?

शनिवार को नाखून काटने से कई ज्योतिषीय परंपराओं में मना किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक अशांति, धन हानि या काम में बाधाएं आ सकती हैं। सनातन संस्था भी शनिवार को नाखून काटने से बचने की सलाह देती है।

रविवार को नाखून काटने से अच्छे काम में भी आती है बाधा

रविवार का संबंध सूर्य देव से माना जाता है। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन नाखून काटने से तरक्की में रुकावट और काम में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए रविवार को भी नाखून काटने से बचने की सलाह दी जाती है।

सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से

कुछ धार्मिक मान्यताओं में नाखून सूर्यास्त के बाद या रात के समय काटने से मना किया जाता है। ज्योतिषीय मान्यता में नाखून काटने के लिए दिन का समय चुनने की सलाह दी जाती है। हालांकि कहा जाता है कि इस मान्यता के पीछे वजह कुछ और है। पहले के समय में बिजली नहीं होती थी, इसलिए शाम होते ही अंधेरी हो जाता थी और ऐसे में नाखून काटने से कटने का डर बना रहता था, इसलिए शाम के बाद नाखून काटने की मनाही थी।

नाखून काटने के बाद क्या करें?

सनातन संस्था की मान्यता के अनुसार कटे हुए नाखूनों को घर में इधर-उधर नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें कागज में लपेटकर इस तरह फेंकने की सलाह दी गई है कि वे किसी के हाथ न लगें।

Navbharat Live
navbharatlive.com