इस साल इस दिन मनाया जाएगा Mother’s Day, जानिए कब और कहां मनाया गया था पहली बार
आपको बता दें, मदर्स डे एक ऐसा दिन होता है, जो मां को समर्पित होता है और यह दिन उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। आइए जानते हैं मदर्स डे के बारे में सबकुछ।
- Written By: सीमा कुमारी
मदर्स डे (सौ.सोशल मीडिया)
Mother’s Day 2025: ‘मदर्स डे’ हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। हर बच्चे और मां के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस साल मदर्स डे 11 मई 2025, रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर की तारीख हर साल बदलती है, क्योंकि यह हमेशा मई के दूसरे रविवार को पड़ता है।
आपको बता दें, मदर्स डे एक ऐसा दिन होता है, जो मां को समर्पित होता है और यह दिन उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है।
मां हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग होती हैं जो हमें जन्म देती हैं, हमें पालती हैं, हमारी परवरिश करती हैं और हमेशा हमारे साथ होती हैं। उनके बिना हमारा जीवन अधूरा होता है। मां के प्यार, संवेदना और धैर्य को समझने के लिए इस दिन को मनाया जाता है जो हमें याद दिलाता है कि मां की भूमिका जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
वैसे तो, मां का शुक्रिया अदा करने के लिए एक पूरी जिंदगी ही कम पड़ जाएगी, लेकिन इस खास दिन पर आप अपनी मां को उनकी परवरिश और उनके समर्पण के लिए शुक्रिया कह सकते है। क्या आपको पता हैं कि इस मदर्स डे को मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी। अगर नहीं तो आइए जानते हैं मदर्स डे के बारे में सबकुछ।
जानिए कैसे हुई मदर्स डे को मनाने की शुरुआत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका की एना जार्विस नाम की एक महिला ने मदर्स डे की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी मां को सम्मान देने के लिए एक मुहिम शुरू की थी, जो धीरे-धीरे एक खास दिन में बदल गई। सन 1914 में अमेरिका में इसे आधिकारिक मान्यता दी गई और तब से ये परंपरा दुनिया भर में मनाई जा रही है।
आखिर मदर्स डे क्यों मनाया जाता है जानिए
मां को समर्पित मदर्स डे मनाने का उद्देश्य मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक भावना होती है। वह जिंदगी भर बिना थके अपने बच्चों की चिंता करती है, उन्हें प्यार देती है और उनका हर कदम पर साथ देती है। मदर्स डे एक ऐसा मौका है जब हम अपनी मां को थोड़ा स्पेशल महसूस करा सकते हैं।
क्या है मदर्स डे मनाने का उद्देश्य
मां के त्याग और ममता को सम्मान देना
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
मां के लिए समय निकालना और उन्हें थैंक्स कहना
मां के बिना शर्त प्यार की कद्र करना
दुनिया में मदर्स डे कब मनाया जाता है
भारत की तरह ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में मई के दूसरे संडे को ही यह दिन मनाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम (UK) में इस दिन को मार्च के फोर्थ यानी चौथे संडे को ‘Mothering Sunday’ के तौर पर मनाते हैं।
