Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mothers Day: क्यों बदल गई 2026 में Mother’s Day की तारीख? जानिए कब मनाया जाएगा और इसका इतिहास भी

Mothers Day Importance And Facts: साल 2026 में मदर्स डे की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। दरअसल, यह हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, इसलिए इसकी तारीख बदलती रहती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 28, 2026 | 01:45 PM

मां और बेबी (सौ. AI )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mothers Day History And Significance: वैसे तो, मां का कोई दिन नहीं होता है। हर दिन मां से ही शुरू होता है लेकिन फिर भी एक ऐसा खास दिन है, जो मुख्य तौर पर माताओं को समर्पित होता है। हम बात कर रहे है ‘मदर्स डे’। मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भारत समेत कई देशों में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में इस साल मदर्स डे 10 मई को मनाया जाने वाला है।

कब मनाया जाएगा? मदर्स डे 2026?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर वर्ष मदर्स डे मई के महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल मदर्स डे 10 मई को मनाया जाएगा। पिछले साल मदर्स डे 11 मई को पड़ा था। इस दिन आपको अपनी मां को विश और अपना स्नेह जरूर देना चाहिए। रविवार का दिन छुट्टी का होता है, ऐसे में आप उन्हें इस दिन पर कहीं घूमाने ले जा सकते हैं।

आखिर क्यों मनाया जाता है मदर्स डे?

मातृव दिवस यानी मदर्स डे मनाने के पीछे एक खास कारण है। मां अपने बच्चों की देखभाल करने, उनका ख्याल रखने में हमेशा व्यस्त रहती है। इसलिए, एक खास दिन को उन्हें समर्पित किया गया है मां अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करती है और बदले में कुछ नहीं मांगती। मदर्स डे का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपनी मां को हमेशा सम्मान देना चाहिए और उन्हें प्यार जताना चाहिए। यह दिन हमें मौका देता है कि एक दिन अपनी मां के लिए हम कुछ कर सकें।

सम्बंधित ख़बरें

Heatwave से बचने का आसान तरीका, रोजाना पिएं ये 5 देसी ड्रिंक; 45 डिग्री में भी शरीर अंदर से रहेगा ठंडा

क्या गर्मी की वजह से रात भर नहीं आती नींद? बेडरूम को ठंडा रखने के लिए आजमाएं ये देसी जुगाड़

Stress Relief Tips: थकान और तनाव ने कर दिया है बेहाल? सिर्फ 10 मिनट का शवासन देगा चौंकाने वाले फायदे

Summer Skincare: गर्मियों में भी आपका चेहरा करेगा ग्लो, बस स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 5 चीजें

मदर्स डे पहली बार कब मनाया गया था

एना जार्विस नामक एक महिला

बताया जाता है कि, पहली बार मदर्स डे (Mothers Day) अमेरिका में मनाया गया था। वहीं से इस दिन की शुरुआत हुई थी। इस दिन को सबसे पहले एना जार्विस नामक एक महिला ने अपनी मां की याद में उन्हें समर्पित करते हुए इस दिन को मनाने का विचार पेश किया था।

इसके बाद साल 1908 में, एना ने अपनी मां की याद में वेस्ट वर्जीनिया के एक चर्च में खास सभा आयोजित की, जो माता को समर्पित थी। बताया जाता है कि एना की मां, ऐन रीव्स जार्विस, एक शांति कार्यकर्ता थीं।

कब हुई थी मदर्स डे मनाने की शुरुआत?

मदर्स डे मनाने की शुरुआत एना रीव्स जार्विस ने की थी। कहा जाता है क‍ि इस दिन के जरिए एना अपनी मां एन रीव्स जार्विस को श्रद्धांजलि देना चाहती थीं। उनकी मां, गृहयुद्ध के समय एक एक्टिविस्ट की तरह काम करती थीं। जब 1904 में उनकी मौत हो गई तो उनकी याद में पहली पुण्‍यत‍िथि‍ पर वेस्‍ट वर्जिन‍िया में श्रद्धांजल‍ि सभा का आयोजन क‍िया गया।

इसमें कई मह‍िलाएं भी शाम‍िल हुईं। जो मह‍िलाएं मां बन चुकी थीं उन्‍हें 500 से ज्‍यादा व्‍हाइट कार्नेशन फूल दिए गए। ये उनकी मां का पसंदीदा फूल हुआ करता था। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि हर साल Mother’s Day मनाया जाना चाहिए।

1914 में अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने अध‍िकार‍िक रूप से मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:-Relationship Tips: ऑनलाइन डेटिंग में मैच कहीं मुसीबत न बन जाए! इन रेड फ्लैग्स को पहचानना है बेहद जरूरी

मई के दूसरे रविवार को ही क्यों चुना गया?

दरअसल, एना के मां की मौत मई में हुई थी। उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए मई के दूसरे रव‍िवार को ही श्रद्धांजलि‍ सभा का आयोजन क‍िया था। इस तारीख को चुनने की वजह यह थी कि रविवार के दि‍न हर क‍िसी की छुट्टी होती है। इसल‍िए वे अपने परिवार व खासकर मां के साथ समय बिता सकते हैं।

मदर्स डे का महत्व

  • मां को सम्मान और प्यार देने का मौका
  • मां के योगदान को याद करने का दिन
  • मां-बच्चे के रिश्ते को और मजबूत करने का मौका
  • समाज में मातृत्व की भूमिका को उजागर करने का माध्यम

Mothers day 2026 date change reason history and celebration details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 01:45 PM

Topics:  

  • Happy Mothers Day
  • Lifestyle News
  • Mother's Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.