बसंत पंचमी के दिन लगाएं मोरपंखी का पौधा अपने घर, खुल जाएगा किस्मत का ताला, जानें क्या कहता है वास्तु विज्ञान
- Written By: दीपिका पाल
बसंत पंचमी पर मोरपंखी पौधा लगाएं (Social media)
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम : व्यक्ति के जीवन में वास्तु-शास्त्र का बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि बसंत पंचमी के पावन तिथि पर घर में मोरपंखी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। इसे घर में लगाने से मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी की भी असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vaishakh Purnima: मई में कब है वैशाख पूर्णिमा? इस दिन करें ये 5 उपाय, चमकेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-शांति
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सिर्फ 36 गेंदों में ठोकी दूसरी IPL सेंचुरी; सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
बंगाल चुनाव: ममता की मुश्किलें बढ़ाने मैदान में उतरे राहुल गांधी, क्या पहुंचा पाएंगे TMC को नुकसान?
ये घर की खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। तो ऐसे में आइए जानें मोरपंखी के पौधे के वास्तु के अनुसार क्या लाभ है और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोरपंखी के पौधे को विद्या का पौधा भी कहा जाता है। अक्सर लोग इसे किताबों के बीच में भी रखते है। किताबों के बीच में रखने से व्यक्ति का मन पढ़ाई की ओर लगता है। मोरपंखी के पौधे को घर में लगाने से परिवार के लोगों की बुद्धि तेज होती है।
इससे बच्चों का दिमाग तेज चलने लगता है और उनका मन पढ़ाई में लगने लगता है। परिवार के सदस्यों की बुद्धि में विकास होता है और व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी मिलते हैं।
कहते है, इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा में लगाने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस बात का ध्यान जरूर रखें कि अगर आपका पौधा सूख जाता है तो उसे तुरंत हटाकर दूसरा पौधा लगाना चाहिए।
मोरपंखी के पौधे को हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। आप चाहे तो घर के मुख्य द्वार में भी लगा सकते है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं यू करती और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस पौधे को हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती है।
ज्योतिषियों का मानना है कि, मोरपंखी के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आती। किसी भी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। मन शांत होता है। इसके अलावा,मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से आपसी मनमुटाव खत्म होता है। जिससे परिवार में एकता बनी रहती है।
