-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Monsoon Skin Care Tips Rashes Fungal Infection
Monsoon Skin Care : मानसून में रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन से बचना है? जानिए एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह
- Written By: सीमा कुमारी
Monsoon Skin Care Routine: मानसून के मौसम में नमी और पसीने के कारण रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जानिए एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए आसान स्किन केयर टिप्स के बारें में।

मानसून स्किन केयर टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं भी लेकर आता है। लगातार नमी, पसीना और गंदे पानी के संपर्क में आने से फंगल इन्फेक्शन, खुजली, रैशेज और दाद जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है। अगर समय रहते कुछ जरूरी सावधानियां न बरती जाएं, तो मामूली समस्या भी गंभीर रूप ले सकती है। आइए जानते हैं कि मानसून में अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बारिश में भीगने के बाद सबसे पहले नहाएं
अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो घर पहुंचते ही साफ पानी से स्नान करें। इससे त्वचा पर जमा गंदगी, बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म जीव साफ हो जाते हैं। नहाते समय साबुन का उपयोग करें। यदि डॉक्टर की सलाह हो, तो एंटीसेप्टिक लिक्विड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
गीले कपड़े तुरंत बदलें
बारिश में भीगे कपड़े लंबे समय तक पहनकर रखने से त्वचा लगातार नम बनी रहती है, जिससे फंगस और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। इसलिए घर पहुंचते ही गीले कपड़े बदल लें और सूती व ढीले कपड़े पहनने की कोशिश करें, ताकि त्वचा को हवा मिलती रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
ये भी पढ़ें-Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
शरीर को अच्छी तरह सुखाना बिल्कुल न भूलें
नहाने या कपड़े बदलने के बाद शरीर को पूरी तरह सुखाना बेहद जरूरी है। खासकर बगल, जांघों के आसपास, गर्दन की सिलवटों और हाथ-पैर की उंगलियों के बीच नमी बिल्कुल न रहने दें। यही वे जगहें हैं, जहां फंगल इन्फेक्शन होने की संभावना सबसे अधिक रहती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पैरों की सफाई पर दें विशेष ध्यान
बरसात में सड़क पर जमा गंदा पानी सबसे पहले पैरों के संपर्क में आता है। इससे एथलीट फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। यदि पैर गंदे पानी में भीग गए हों, तो घर पहुंचते ही उन्हें साबुन और साफ पानी से धोएं, अच्छी तरह सुखाएं और उंगलियों के बीच की नमी भी पूरी तरह साफ करें। साथ ही जूते और मोजे भी अच्छी तरह सुखाकर ही दोबारा पहनें।
मानसून में स्वस्थ त्वचा के लिए अपनाएं ये आदतें
बरसात के मौसम में त्वचा को लंबे समय तक गीला न रहने दें, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, रोजाना साफ कपड़े पहनें और जरूरत से ज्यादा नमी से बचें। यदि खुजली, लाल चकत्ते, दाद या फंगल इन्फेक्शन के लक्षण लगातार बने रहें या बढ़ने लगें, तो बिना देरी किए त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
Monsoon skin care tips rashes fungal infection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Skin Care : मानसून में रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन से बचना है? जानिए एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह
Jul 10, 2026 | 06:24 PMरुपाली चाकणकर और अशोक खरात के AI Video इंटरनेट पर वायरल, NCP नेता पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, जानें पूरा मामला
Jul 10, 2026 | 06:19 PMइथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग
Jul 10, 2026 | 06:19 PMमंगल प्रभात लोढ़ा के प्रयासों से OC अभय योजना पास, अब मुंबई की हजारों इमारतों को मिलेगा ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट
Jul 10, 2026 | 06:15 PMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का कट गया टिकट, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को दिया मौका
Jul 10, 2026 | 06:14 PMभारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
Jul 10, 2026 | 06:13 PMअस्पताल का VIP ट्रीटमेंट खत्म, शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में
Jul 10, 2026 | 06:12 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














