Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सर्द मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ ‘मटर-पराठा’ की बात ही और है, जानिए मटर-पराठे की आसान रेसिपी

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 24, 2024 | 06:08 AM

मटर-पराठा

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सर्दियों में पराठे खाने का मज़ा ही अलग है। ज्यादातर घरों में आलू, बथुआ, गोभी, मूली और मेथी के पराठे बनते हैं, लेकिन क्या आपने मटर के पराठे खाए है। मटर के पराठे खाने में बहुत टेस्टी लगते है। हरे रंग के ये पराठे स्वाद और सेहत से भरपूर है। मटर खाने से शरीर को भरपूर आयरन, जिंक, मैगनीज और कॉपर मिलता है। लेकिन आज हम आपको मटर पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताते है। मटर का पराठा बनाना बहुत आसान है। ये स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी है तो आइए आपको बताते है इसे बनाने की विधि।

सामग्री

हरा मटर- 1 कप

सम्बंधित ख़बरें

मालाड के कुरार-विलेज रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त, स्कूली बच्चों और मरीजों पर असर

Sunetra Pawar ने ECI को भेजा Letter, पदाधिकारियों की लिस्ट में पटेल-तटकरे का नहीं है नाम 

ईरान युद्ध में चौधरी बन रहा था पाक…कतर ने दे दिया बड़ा झटका, पाकिस्तानियों के लिए बंद किए दरवाजे!

UPI New Record: अब हर दिन 1 लाख करोड़ का डिजिटल लेनदेन, यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड

आटा- 1 कप

हरी मिर्च- 2 कटी हुई

धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच

प्याज- 1 बारीक कटा

साबुत जीरा- 1/2 चम्मच

अदरक घिसा हुआ- 1 टुकड़ा

लहसुन- 2 या 3 कली

नींबू का रस- 1/2 चम्मच

गरम मसाला- 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच

फ्राईड तेल

नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में थोड़ा सा नमक और तेल डालकर अच्छी तरह से सॉफ्ट आटा लगा लें और 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।

मटर के छिलके उतार कर उन्हें 10 मिनट तक पानी में उबाल लें जिससे वह मुलायम हो जाए।

मटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।

अब तेल में जीरा, अदरक, कटा हुआ प्याज, लहसुन डालकर भून लें। इसमें पीसा हुआ मटर, धनिया, गरम मसाला पाउडर, नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

पराठा बनाने के लिए आटे की लोई लें, उसमें मटर का मिश्रण भरकर गोल शेप में बेल लें। एक तवा गर्म करें उस पर परांठे को दोनों ओर से पलटकर सेंके। पराठे पर तेल या घी लगा कर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके। ऐसे आपका मटर का परांठा बनकर तैयार हो जाएगा जिसे आप रायते, दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं।

Matar paratha recipe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2024 | 06:08 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.