Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करवाचौथ में काला रंग के अलावा ‘इन’ रंगों के कपड़े बिल्कुल न पहनें विवाहित महिलाएं, ध्यान रखें

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 28, 2024 | 12:11 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: ‘करवाचौथ,'(Karwa Chauth 2023) भारतीय परंपराओं की समृद्ध परंपरा में एक प्रमुख त्योहार है, जो प्रेम, भक्ति और वैवाहिक आनंद का उत्सव माना जाता है। विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला यह व्रत और अनुष्ठान सभी के लिए अत्यधिक मायने रखता है। इस साल यह त्योहार आज यानी 1 नवंबर, बुधवार को पूरे देश भर में मनाया जा रहा है।

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं जहां अपने पतियों की अच्छी सेहत और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं, इस दिन कपड़ों के लिए सही रंग को चुनना भी बहुत जरूरी माना जाता है। यूं कहा जाए कि यह त्योहार की परंपरा का एक अभिन्न पहलू माना जाता है, जिसमें विशिष्ट रंग सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक महत्व रखते हैं। इसलिए इस दिन ज्योतिष में सही रंगों के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू

लाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा

क्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें

इधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत

मान्यता है कि गलत रंगों का चुनाव आपके जीवन में समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानें दिल्ली के न्यूमरोलॉजिस्ट और न्यूमरोवाणी के फाउंडर, सिद्धार्थ एस कुमार जी से सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए करवा चौथ पर कौन कौन से रंग नहीं पहनने चाहिए।

काला रंग

ज्योतिष गुरु के अनुसार, काला रंग शोक और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा रंग माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह करवा चौथ के पर्व पर दुर्भाग्य लाता है और इसलिए इससे बचना ही बेहतर है। करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाओं को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

यह रंग अशुभ और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा करते समय काले कपड़े पहनने की मनाही है। हालांकि मंगलसूत्र और काजल का प्रयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह बुरी नजर से बचाता है।

भूरा रंग

करवा चौथ वाले दिन भूरा रंग की साड़ी भी नहीं पहननी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस रंग पर राहु केतु का प्रभाव होता है। राहु केतु के कारण देवता भी परेशान होते हैं ऐसे में करवा चौथ वाले भूरे रंग की साड़ी नहीं पहननी चाहिए। शादीशुदा महिलाओं को भूरे रंग के कपड़ों से इस दिन दूर ही रहना चाहिए।

सफ़ेद रंग

ज्योतिष की मानें तो, सफ़ेद रंग को कुछ स्थानों पर पवित्रता और शोक का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में  सफेद रंग करवाचौथ जैसे उत्सव के अवसर के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। यह आपके उत्सव में उदासी की भावना ला सकता है।

हालांकि सफेद रंग शांति और सौम्यता का प्रतीक भी माना जाता है। लेकिन हिंदू धर्म में इस रंग को पहनना शादीशुदा जोड़ों के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।

नीला रंग

गहरे नीले रंग के कपड़े भी इस दिन नहीं पहनने चाहिए। पूजा के लिए गहरा नीला रंग भी शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा नेवी ब्लू कलर भी नहीं पहनना चाहिए यह हल्का काला नजर आता है। ऐसे में करवा चौथ वाले दिन इसे पहनना अशुभ माना जाता है।

स्लेटी रंग

स्लेटी रंग एक ऐसा रंग है जिसमें जीवंतता का अभाव होता है। करवा चौथ के दिन (करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें  कपड़े) आपको कपड़ों के रंग में स्लेटी से बचना चाहिए। करवा चौथ जीवंतता और जुनून का पर्व मनाया जाता है, यदि आप इस रंग के कपड़े करवा चौथ के दिन पहनती हैं तो आपके जीवन में समस्याएं आने के योग बन जाते हैं।

ज्योतिषियों का मानना है कि करवा चौथ वाले दिन लाल, हरे के अलावा पीले, गुलाबी, मैरुन रंग की साड़ी या कपड़े आप पहन सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं इस दिन नारंगी रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं।

Married women should not wear clothes of these colors during karwa chauth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2023 | 06:34 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.