Marriage Problems: शादी के बाद क्यों बढ़ रही हैं दूरियां? इमैच्योरिटी और ओवर-एक्सपेक्टेशन तो नहीं है जिम्मेदार

Marriage Tips: हर बार शादी टूटने की वजह बहुत बड़ी नहीं होती है। कई बार छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे रिश्ते में दूरी पैदा करती हैं। बातचीत की कमी, जरूरत से ज्यादा उम्मीद और कुछ फैसले भी कारण हो सकते हैं।
Marriage problems after marriage relationship tips immaturity trust expectations RRS05
रिलेशनशिप फोटो.एआई
Published on
Updated on

Husband Wife Relationship: मॉडर्न लाइफस्टाइल का एक बड़ा दुष्परिणाम शादियों के टूटने के रूप में सामने आ रहा है। कहते हैं शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है। डेटिंग या शादी से पहले जो बातें रोमांटिक लगती थीं, वही शादी के बाद जिम्मेदारी, फाइनेंस, फैमिली, वर्कलोड औऱ डेली लाइफ में हसल बन जाती है। समस्या तब बड़ी होती है, जब लवर्स से हसबैंड-वाइफ बने कपल ये कहते हैं कि “तुम्हें बिना बताए मेरी हर बात समझनी चाहिए।”

आज के रिश्तों में पर्सनल स्पेस, वजूद और इमोशनल सपोर्ट अधिक इंपोर्टेंट हो गया है। सोशल मीडिया ने इसे और बढ़ाया है। 2026 की एक भारत में की गई एक स्टडी कहती है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल और युवाओं की मैटरिमोनियल प्रीफरेंसेज और पार्टनर से उम्मीद के बीच सीधा संबंध है।

पहले की शादियां टिकती थीं या आज के रिश्ते ज्यादा मुश्किल हैं?

हम अकसर सुनते हैं कि पहले पति-पत्नी छोटी-छोटी बातों पर रिश्ता नहीं तोड़ते थे। इसमें कुछ हद तक धैर्य और निभाने की भूमिका रहती होगी। पहले आर्थिक निर्भरता, परिवार का दबाव, बच्चों की जिम्मेदारी और तलाक से जुड़ा सामाजिक सोच भी काफी मजबूत था। आज के समय को समझें, तो व्यक्ति अपने लिए इमोशनल सोपर्ट, सम्मान और पर्सनल चॉइश को अधिक तवज्जो देता है और हर रिश्ते के लिए यह बेसिक है।

शादी में दूरी बढ़ने की 5 बड़ी वजह क्या है

हर बात पर गुस्सा

पति-पत्नी के बीच बहस होना सामान्य बात है। समस्या तब शुरु होती है, जब बहस में बार-बार अलग होने या तलाक की बात होने लगे। गुस्से में बोले गए ऐसे वाक्य धीरे-धीरे रिश्ते में इमोशनल सिक्योरिटी खत्म कर देते हैं।

क्या करें?

इसके लिए एक साधारण रूल बनाएं- चाहें कितनी भी बहस हो , तलाक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अगर बात बहुत बढ़ गई है तो 20-30 मिनट का ब्रेक लें।

पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीद

शादी के बाद पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे से अनलिमिटेड उम्मीदें पाल लेते हैं। एक अनकहा रूल, जिसमें वे चाहते हैं कि पार्टनर उनका बेस्ट फ्रेंड, थेरेपिस्ट, इंटरटेनर, फाइनेंशियल सपोर्ट, इमोशनल सपोर्ट औऱ हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन बने। कभी-कभी यही बात तनावपूर्ण हो जाती है।

क्या करें?

अपनी उम्मीदों को कैटेगराइज करें-

सम्मान, ईमानदारी, भरोसा, सुरक्षा।
घर का काम, पैसा, परिवार, समय।
हर समय साथ रहना, हर बात में सहमत होना।

फोन और सोशल मीडिया भी जिम्मेदार

शक की शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन बार-बार पूछताछ होने लगे तो रिश्ता हर वक्त कैमरे की निगरानी में रहने लगता है। सोशल मीडिया पर दूसरों के रिश्ते को देखकर हम अपने रिश्ते की तुलना करने लगते हैं।  

क्या करें?

एक-दूसरे का फोन चेक करना पर्सनल स्पेस में घुसने के समान है। अगर कोई व्यवहार आपको परेशान कर रहा है तो आरोप की बजाय एक-दूसरे से खुलकर बात करें।

हर बातचीत को प्रॉपर कम्युनिकेशन नहीं कहते हैं

कपल्स आपस में हर तरीके की बातें करते हैं, जैसे- बच्चे क्या करेंगे, खाना क्या बनेगा, ईएमआई कब जाएगी, घर कब जाना है, लेकिन वे रिश्ते के बारे में बात नहीं करते। यही धीरे-धीरे दूरी पैदा करता है।

सप्ताह में एक बार 20 मिनट का “relationship check-in” करें

एक-दूसरे से सवाल पूछें, जैसे- इस सप्ताह क्या अच्छा लगा, क्या चीज आपको परेशान कर रही है, आपको किस चीज की जरूरत है, हम अपने रिश्ते के लिए क्या बेहतर कर सकते हैं?

घर के काम और फाइनेंस के बारे में बात करना

शादीशुदा कपल को एक बात समझने की जरूरत है- रिश्ता सिर्फ प्यार से नहीं चलता। घर, पैसा, बच्चे, नौकरी और परिवार, ये सब शादी के साथ कपल के हिस्से आता है। खासकर जब दोनों पार्टनर काम करते हों, तब अगर घर का पूरा भार एक व्यक्ति पर आए, तो भी रिश्ते में मनमुटाव आ सकती है। रिश्तों के साथ-साथ फाइनेंस पर भी पार्टनर के बीच खुलकर बात होनी चाहिए।

Marriage problems after marriage relationship tips immaturity trust expectations RRS05
Grand Parents Day: बचपन की कहानियों से लेकर जिंदगी की सीख तक, अनमोल हैं जिंदगी में दादी-नानी के ये रिश्ते

हर लड़ाई शादी का अंत नहीं

अगर दोनों पार्टनर एक-दूसरे की बात सुनना चाहते हैं, गलती मान सकते हैं, बदलाव की कोशिश करते हैं और भविष्य को लेकर साथ सोचते हैं, तो रिश्ते बचे रहते हैं।  कई बार काउंसलिंग या रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मदद लेना भी समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

मतभेद हों, लेकिन सम्मान बना रहे

शादी को मजबूत बनाने के लिए हर दिन कोई बड़ा काम करने की जरूरत नहीं है। कई बार समय पर की गई बातचीत, गलती मान लेना, फोन एक तरफ रखकर सामने वाले को सुनना और एक-दूसरे के बारे में पूछ लेना ही रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए काफी होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com