बिना किसी नुकसान के होली का रंग उतारने के लिए खुद बनाएं उबटन और करें इस्तेमाल, त्वचा फिर खिल उठेगी
होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा है। इस दिन लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं। लेकिन, होली खेलने के बाद इन रंगों को छुड़ाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन्हें हल्का करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने के घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Holi 2025 : खुशियों और रंगों का त्योहार होली आने में महज चंद दिन ही बचे हैं। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा है। इस दिन लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं। लेकिन, आपको बता दें, होली खेलने के बाद सबसे बड़ा टास्क होता है कि होली का रंग कैसे छुड़ाया जाए।
कुछ रंग तो इतने पक्के होते हैं कि इन्हें हटाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ती है, लेकिन फिर भी ये पूरी तरह से साफ नहीं होते हैं। ऐसे में, इन जिद्दी रंगों को अपनी स्किन से हटाने के लिए आप नेचुरल चीजें का उपयोग कर आप होली के रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं।
होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।
भाजपा के इन दिग्गजों पर चढ़ा होली का रंग, योगी आदित्यनाथ के डैशिंग लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा
अलीगढ़ में होली पर रंग की जगह बरसे पत्थर, फायरिंग और पथराव में दरोगा सहित तीन घायल, जानिए क्या है पूरा मामला
बेसन का करें इस्तेमाल
होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते है कि बेसन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, साथ ही स्किन को पर निखार लाने में भी मदद करता है। वहीं पक्के रंग को हल्का करने में भी ये फायदेमंद हो सकता है।
दही का करें इस्तेमाल
होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चेहरे पर दही लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे से रंग हटने जाएगा और त्वचा मुलायम और चमकदार भी नजर आएगी। आप चाहें तो दही में थोड़ा सा शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
खीरा का करें इस्तेमाल
होली का रंग छुड़ाने के लिए आप खीरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। फिर इसमें एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाएं। अब कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे से रंग आसानी से हट जाएगा।
होली की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
कच्चा पपीता और दूध
होली का रंग छुड़ाने के लिए आप कच्चा पपीता और दूध दोनों को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में कच्चे पपीते को पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इसमें मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल भी मिला सकते हैं। इसे पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखने के बाद फेस वॉश करें।
