Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं आप कान्हा, तो इन टिप्स से करें श्रृंगार

जन्माष्टमी का उत्सव बच्चों में भी नजर आता हैं जहां पर वे स्कूलों में बाल रूप में कान्हा का लुक बनाते है। इस मौेके पर आप भी अपने बच्चे को कान्हा बनाने की सोच रहे हैं तो इस प्रकार के टिप्स के जरिए आसान बना सकते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 22, 2024 | 12:55 PM

जन्माष्टमी 2024 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 26 अगस्त को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला हैं यह दिन भगवान की भक्ति और आस्था के लिए खास होता है। श्रीकृष्णा मंदिरों में जहां पर उत्सव को लेकर धूम मची हुई हैं हर कोई दही हांडी के आयोजन के अलावा कई प्लान बना चुके है।

जन्माष्टमी का उत्सव बच्चों में भी नजर आता हैं जहां पर वे स्कूलों में बाल रूप में कान्हा का लुक बनाते है। इस मौेके पर आप भी अपने बच्चे को कान्हा बनाने की सोच रहे हैं तो इस प्रकार के टिप्स के जरिए आसान बना सकते है।

जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं अपने बाल गोपाल को

जन्माष्टमी के मौके पर बच्चे राधा कृष्ण की तरह बनकर जाते हैं अगर आपका भी प्लान ऐसा हैं तो आप इस तरह से कान्हा जी को श्रृंगार कर सकते हैं उनका लुक बदल सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल

Palghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद

पुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल

धोती और कुर्ता

सबसे पहले आप अपने बच्चे के लिए कान्हाजी की ड्रेस का चुनाव कर लें इसमें धोती कुर्ता पीले रंग में हो तो अच्छा है। यह पांरपरिक परिधान बच्चे को पहनाएं यह आरामदायक होने के साथ आपके बच्चे पर जचेंगा।

बांसुरी

अपने बाल गोपाल को परिधान पहनाने के बाद आप कान्हा जी के आवश्यक चीजों में से एक बांसुरी को धोती के साथ बांध दें। माना जाता हैं कि, श्री कृष्ण को मुरलीधर के नाम से भी पुकारते हैं इसलिए बच्चे को बांसुरी देना नहीं भूले।

मुकुट और मोर पंख

जन्माष्टमी पर बच्चे के कान्हा लुक के लिए आप मुकुट और मोर पंख जरूर पहनाएं आजकल बने बनाएं मुकुट औऱ मोरपंख आते है या किराए पर भी मिल जाएंगे. साथ ही मोरपंख और मुकुट को बालों में क्लिप की मदद से लगाएं।

तिलक

मेकअप के तौर पर बच्चे को आप बाल कान्हा बनाने के लिए माथे पर लाला और चंदन का तिलक जरूर लगाएं इससे लुक निखरने लगता है।

गहनें

जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा बनाने के लिए आप गहनें पहनाएं तो ज्यादा अच्छा होगा। आप उन्हें कुंडल, पायल, कंगन, गले में हार और बाजूबंद जैसे कुछ गहने जरूर पहनें. ज्यादातर पर्ल स्टाइल की लंबी माला पहनाना सही रहेगा और बच्चे का लुक कंप्लीट हो जाएगा।

Make your child kanha on janmashtami with these tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 12:42 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.