सर्दी के दिनों में ऐसे बनाएं ‘हल्दी-केसर दूध’ और पीएं, शरीर में गर्मी के साथ-साथ बढ़ेगी इम्यूनिटी भी
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Dec 30, 2022 | 08:00 AM
File Photo
-सीमा कुमारी
सर्दी (Winter) का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में केसर का दूध पीने से सेहत को कई फायदे मिलते है। इसके सेवन से स्ट्रेस (Stress) और तनाव भी दूर होता है। इसके अलावा, केसर में आयरन, विटामिन-C, कैल्शियम, विटामिन-B6, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट और कॉपर जैसे गुण पाए जाते हैं।
ऐसे में आप यदि मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो केसर हल्दी वाला दूध बनाकर पी सकते हैं। खासकर सर्दी में शरीर को गर्माहट देने के लिए आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सिंहस्थ कुंभ मेला: त्र्यंबकेश्वर से कसारा के बीच सीधे रेल मार्ग और तत्काल एसटी बस सेवा की उठी पुरजोर मांग
घरेलू उड़ानों पर ब्रेक: जून से 250 फ्लाइटें घटाएंगी एयरलाइंस, मुंबई समेत कई शहर प्रभावित
अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
सामग्री
- दूध – 3 गिलास
- केसर – 9-10
- हल्दी – 2 टीस्पून
- बादाम – 1 कप
- चीनी – 2 टीस्पून
- सौंठ पाउडर – 1/2 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक गिलास में दूध डालें। इसके बाद दूध को गर्म करने के लिए रख दें।
- 3-4 मिनट में जैसे दूध में उबाल आना शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- फिर दूध में हल्दी पाउडर, केसर और सौंठ पाउडर मिक्स करें। चम्मच की सहायता से सारे चीजों को दूध में अच्छे से घोल लें।
- इसके बाद गैस का फ्लेम धीमा कर दें और दूध को कम से कम 5 मिनट के लिए पकने दें।
- आपका स्वादिष्ट व हेल्दी हल्दी केसर वाला दूध बनकर तैयार है। बादाम के साथ गार्निश करके सर्व करें।
Make turmeric saffron milk and drink it like this during winters along with heat in the body immunity will also increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 30, 2022 | 08:00 AM
