बाहर मार्केट का सूजी उत्तपम खाकर आप हो गए है बोर, तो घर में इस विधि बनाएं स्पेशल सूजी उत्तपम
सूजी उत्तपम डोसा और चीला से अलग एक ऐसी डिश है जो कि क्रिस्प नहीं बल्कि फ्लफी और मोटी लेयर की होती है। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं साउथ इंडियन स्पेशल सूजी उत्तपम-
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Dec 12, 2024 | 05:01 AM
सूजी उत्तपम की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
semolina uttapam- सूजी से खाने की कई सारी चीजें बनकर तैयार हो जाती है यहां साउथ इंडियन डिशेज के अलावा रवे का हलवा खास डिश है। सूजी से तैयार डोसा तो आपने खाया होगा लेकिन क्या आपको उत्तपम का स्वाद चखना है। उरद दाल और चावल से बना उत्तपम बहुत ही प्रचलित डिश है जिसमें दाल चावल को रात भर भिगो कर पीस कर बनाया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में अच्छा खास समय लग जाता है। सूजी उत्तपम डोसा और चीला से अलग एक ऐसी डिश है जो कि क्रिस्प नहीं बल्कि फ्लफी और मोटी लेयर की होती है। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं साउथ इंडियन स्पेशल सूजी उत्तपम-
इस विधि से तैयार करें सूजी का उत्तपम
सामग्री-
- 1 कप सूजी
- 1 कप दही
- बारीक कटी प्याज
- टमाटर
- शिमला मिर्च
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- कद्दूकस की हुई गाजर
- पाव भाजी मसाला
- जीरा पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
बनाने की रेसिपी
- एक कप सूजी में एक कप दही डालें, नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें। 15 मिनट के लिए ढंक कर अलग रख दें।
- एक कटोरे में बारीक कटी सभी सब्जियां मिलाएं और इसमें पाव भाजी मसाला, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें और मिक्स करें।
- सूजी के बैटर को खोलें और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से बैटर तैयार करें।
- तवा पर एक चम्मच घी गर्म करें। फिर तवा पर बैटर का एक बड़ा चम्मच डालें।
- बैटर के ऊपर सब्जियों का मिक्स फैलाएं।
- ढंक कर पकने दें।
- ढक्कन हटा कर ऊपर सब्जियों पर एक चम्मच घी डालें।
- दोनों तरफ पलट कर अच्छे से पकाएं।
- गर्मागर्म सूजी उत्तपम तैयार है।
- नारियल या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।
Make this special semolina uttapam at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 12, 2024 | 05:01 AM
