सरसों तेल और तिल की मदद से बनाएं ये आयुर्वेदिक तेल, चेहरा बनेगा मुलायम और पिंपल फ्री

Mustard Oil For Face: अगर आप पार्लर के महंगे खर्चे से बचना चाहते है तो आपके लिए आज हम सरसों के तेल और तिल की मदद से तैयार एक घरेलू नुस्खा लाएं है जो त्वचा को हेल्दी बनाता है।
Mustard Oil, Skin Care Tips
सरसों के तेल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

How To Use Mustard Oil For Skin:  चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई महिलाएं महंगे से महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन फायदा नहीं मिल पाता है। कई लोगों को यह मेकअप के प्रॉडक्ट्स सूट करते है तो कुछ बाजार के इन प्रॉडक्ट्स से अपने चेहरे की खूबसूरती को बर्बाद कर देते है। सर्दियों के मौसम में आप सरसों के तेल का इस्तेमाल आसान तरीके से करते है। यहां पर स्किन को मुलायम बनाने ते लिए सरसों का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

अगर आप पार्लर के महंगे खर्चे से बचना चाहते है तो आपके लिए आज हम सरसों के तेल और तिल की मदद से तैयार एक घरेलू नुस्खा लाएं है जो त्वचा को हेल्दी बनाता है। सर्दियों में रैशेज और पिम्पल्स वाली स्किन के लिए सरसों का तेल का इस्तेमाल कर सकते है।

घर पर तैयार करें ये घरेलू नुस्खा

आप घर पर रहकर सरसों के तेल का यह घरेलू नुस्खा तैयार कर सकते है। यहां पर कुछ महिलाओं को सरसों के तेल से नुकसान हो सकतता है इसके लिए सरसों के तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। स्किन पर सरसों के तेल का आप अलग तरह से भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक खास तेल बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।

क्या चाहिए सामग्री

  • सरसों का तेल
  • तिल
  • विटामिन ई ऑइल

जानिए सरसों तेल से नुस्खा बनाने का तरीका

  • इस खास मिश्रण को तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी या बॉटल लें।
  • अब इसमें थोड़ी तिल, थोड़ा सरसों का तेल और विटामिन ई ऑइल मिक्सकर दें।
  • इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और एक बॉटल में भर कर रख दें।
  • अब आप इस खास तेल से चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com