रमजान पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते है रमजान के पाक महीने (Ramadan 2024) की शुरुआत हो गई है वहीं पर मुस्लिम बंधुओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। इन दिनों रोजे रखकर अल्लाह से इबादत करने के साथ ही महिलाएं सजने और संवरने पर भी ध्यान देती है। अगर आप भी नए आउटफिट्स और ज्वेलरी के साथ ही अपने लुक को और संवारना चाहती हैं तो चांद की स्टाइल में (Chand Mehndi Designs) इन खास प्रकार की मेहंदी लगा सकते है।
इस्लाम धर्म में चांद का एक अलग ही महत्व है जहां पर चांद को बहुत ही पवित्र चिन्ह माना गया है। इसे मेहंदी में भी शामिल किया जा सकता है। तो देख लीजिए चांद का स्टाइल आपकी मेहंदी में कैसा लगेगा।
रमजान के मौके को खास बनाने के लिए आप इन चांद के स्टाइल वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकते है, जो इस प्रकार हैं..
1- फ्रंट हैंड चांद मेहंदी डिजाइंस
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइंस में फ्रंट हैंड के लिए चांद की मेहंदी डिजाइंस लाजवाब होगी। चांद की स्टाइल में यह मेंहदी कम समय में ही बेहद खूबसूरत नजर आती है। इस तरह की मेहंदी आर्ट में आप चांद के साथ सितारों की डिजाइंस भी बना सकती हैं। रचने के बाद इस तरह की मेहंदी डिजाइंस बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।
2- फूलों की बेल वाली मेंहदी डिजाइन
आप यहां पर मेहंदी डिजाइन में फूलों की बेल से भी चांद को हाथों में उकेर सकती है। इस डिजाइन में आप पहले छोटे और बड़े आकार के फूल बनाएं और उन्हें कर्व स्टाइल में पत्तियों, शाखाओं और लताओं की मदद से बढ़ाते जाएं। आपको इसमें चांद की कोई आउटलाइन नहीं बनानी होती है, बस बेल से मेहंदी को आगे बढ़ते जाना होता है। इस मेहंदी के स्टाइल को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप चेन या डॉट मेहंदी का तरीका अपना सकते है।
फूलों की बेल से बनाएं मेहंदी डिजाइन (सोशल मीडिया)
3-चांद बेल मेहंदी डिजाइंस
रमजान के महीने में खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप चांद बेल मेहंदी डिजाइंस की स्टाइल अपना सकती है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप छोटे हाथों पर लगाएंगी, तो वह बड़े नजर आएंगे। आप इस तरह की बेल को हाथों के फ्रंट और बैक दोनों में लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को लगाने में समय भी कम लगता है और रचने के बाद यह बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है।
रमजान पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस (सोशल मीडिया)
4- वेस्टर्न चांद मेहंदी डिजाइंस
रमजान के महीने में हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वेस्टर्न चांद मेहंदी डिजाइन्स बना सकते है। इस मेहंदी डिजाइंस में आप हथेली के बीच में एक गोल फूलों की बेल बनाएं और उसमें उर्दू में कोई अच्छी सी आयत लिख सकती हैं। इसके साथ ही आप उंगलियों में चांद की खूबसूरत चेन डिजाइन लगा सकती हैं। यहां पर फ्रंट और बैक में इस मेहंदी की स्टाइल आपको खूबसूरत लगेगी।