Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूखे हुए गुड़हल के फूल से बनाएं बालों के लिए बेहतरीन हर्बल ऑयल, जानिए खूबसूरती के लिए इस फूल के और नुस्खे

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 28, 2024 | 02:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गुड़हल के फूल (Hibiscus flower) दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही ये उपयोगी भी होते हैं। गुड़हल के फूलों में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अधिकतर लोगों के घरों या बगीचे में गुड़हल के फूल लगे भी होते हैं। वैसे तो, कई लोग गुड़हल के फूलों की चाय बनाकर पीते हैं।

लेकिन क्या आप स्किन केयर में गुड़हल के फूलों से होने वाले फायदों से वाकिफ हैं।  जी हां, हेयर फॉल रोकने का रामबाण इलाज माना जाने वाला ‘गुड़हल का फूल’ (Hibiscus flower) त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। आइए जानें स्किन और बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें सूखे गुड़हल के फूल-

सम्बंधित ख़बरें

‘हमने कई कैच छोड़े…’, CSK के खिलाफ मिली हार के बाद बोले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत

UAE में फिर खुलेंगे स्कूल, मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच कल से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू, जानें सुरक्षा के नए नियम

LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह

AIMIM ही निदा खान मामले में शामिल, मंत्री संजय शिरसाट का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए गुड़हल के फूलों को सुखाकर पीस लें। अब 1 चम्मच गुड़हल के फूलों के पाउडर में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।  बता दें कि, गुड़हल के फूल और दही का मिक्चर त्वचा को मॉइस्चराइज करके ग्लो लाने में मददगार होता है।

सूखे गुड़हल के फूलों से आप एक बेहतरीन आयुर्वेदिक तेल तैयार कर सकते हैं। आपको करना ये है कि एक कड़ाही लें, इसे गैस पर चढ़ाएं और इसमें 2 कटोरी नारियल तेल डालें। फिर इसमें मेथी के बीज और काले तिल डालें। अब इसमें गुड़हल के फूल डाल दें। ऊपर से एक प्याज काटकर मिला लें। सबको अच्छे से पकने दें। इस तेल को छानकर रख लें। ठंडा होने पर डिब्बे में बंद करके रख लें। अब इसे अपने बालों के लिए इस्तेमाल करें। ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ आपको स्कैल्प इंफेक्शन से बचाएगा।

गुड़हल के फूलों को मेहंदी के साथ मिलाकर भी उपयोग में लाया जा सकता है। गुड़हल के फूल और मेहंदी का हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह बालों को कंडीशनर भी करता है। इसके लिए आप गुड़हल के फूलों को पीस लें। अब इसमें मेहंदी पाउडर और अंडा मिक्स कर लें। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और आधे से एक घंटे बाद बालों को धो दें। इससे स्कैल्प पर जमा सारा डर्ट निकल जाएगा। बाल मुलायम और खूबसूरत नजर आएंगे।

Make the best herbal oil for hair from dried hibiscus flower know more tips of this flower for beauty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2023 | 06:20 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.