नवरात्रि व्रत में साबूदाना खिचड़ी खाकर हो गए है आप बोर, इन आसान रेसिपी से बनाएं साबूदाना मोमोज

Sabudana Momos Recipe in Hindi: साबूदाना मोमोज एक ऐसी डिश है जो आप घर में भी आसान रेसिपी के साथ तैयार कर सकते है। साबूदाना मोमोज एक नया और स्वादिष्ट विकल्प लेकर आए हैं।
साबूदाना मोमोज बनाने की रेसिपी
साबूदाना मोमोज (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Sabudana Momos Recipe: शारदीय नवरात्रि का दौर शुरु है। नवरात्रि के दौर में हर कोई माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते है। पूजा-पाठ करने के अलावा व्रत में फलाहार लेने के नियम होते है। व्रत में कई चीजों का भोग लेना जरूरी होता है लेकिन पारंपरिक व्यंजनों में साबूदाना की बात ही कुछ और है। साबूदाना से खिचड़ी के अलावा हम कई तरह की चीजें तैयार कर सकते है इसकी जानकारी आपको नहीं होती है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर साबूदाना मोमोज की रेसिपी वायरल हो रही है। यहां पर साबूदाना मोमोज एक ऐसी डिश है जो आप घर में भी आसान रेसिपी के साथ तैयार कर सकते है। साबूदाना मोमोज एक नया और स्वादिष्ट विकल्प लेकर आए हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि व्रत में खाने के लिए भी परफेक्ट हैं।

जानिए साबूदाना मोमोज बनाने का आसान तरीका

साबूदाना से आप खिचड़ी आसान तरीके से बना सकते है जिसका तरीका हम आपको बता रहे है। क्या चाहिए सामग्री

  • साबूदाना- 1 कप (भिगोया हुआ और निचोड़ा हुआ)
  • आलू- 3 मध्यम आकार के (उबले हुए और मसले हुए)
  • मूंगफली- 1/2 कप (भुनी हुई और दरदरी पीसी हुई)
  • हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
  • देसी घी- 2-3 चम्मच
  • हरा धनिया- 2-3 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नींबू का रस- 1 चम्मच (ऑप्शनल)
  • स्टीम करने के लिए पानी- जरूरत के मुताबिक

साबूदाना मोमोज बनाने की विधि

  1. सबसे पहले साबूदाना को धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसे हल्का सा मैश करें।
  2. अब उबले हुए आलू को मैश करें और उसमें मूंगफली, हरी मिर्च, सेंधा नमक और धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
  3. इसके बाद भिगोए हुए साबूदाने को छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हर एक लोई को बेलन से पतला बेल लें।
  4. अब बीच में स्टफिंग भरकर किनारों को मोड़कर मोमोज का आकार दें।
  5. फिर एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें। इसमें मोमोज डालकर 5-7 मिनट तक उबालें।
  6. इसके बाद मोमोज के ऊपर से तैरने लगना शुरू हो जाए तो समझ जाएं कि ये पक गए हैं।
  7. आखिर में उबले हुए मोमोज को हरी चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com