नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं ‘मखाने की खीर’, जानिए रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Apr 07, 2022 | 08:00 AM
File Photo
-सीमा कुमारी
‘चैत्र नवरात्रि’ गत शनिवार से शुरू हैं। उपवास के दौरान श्रद्धालुगण सात्विक आहार यानी बिना प्याज और लहसुन के बने व्यंजन का सेवन करते हैं। आपको अगर खीर पसंद है, तो आप चावल की जगह मखाने की खीर बना सकते हैं। इस खीर को आप गर्म-गर्म या फिर फ्रिज में ठंडी करके भी खा सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं मखाने की खीर।
सामग्री
- एक लीटर दूध
- 100 ग्राम मखाना
- दो से तीन कप चीनी
- एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- दो चम्मच कटे हुए बादाम
- दो चम्मच कटे हुए काजू
- दो चम्मच कटे हुए पिस्ता
- दो चम्मच किशमिश
बनाने की विधि
एक पैन में मखाने को भून लें और उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब मखाना ठंडा हो जाए तो उसे दरदरा पीस लें। अब पैन में दूध, मखाना, चीनी और इलायची पाउडर डाल कर उसे अच्छे से मिला दें और धीमी आंच पर उसे पांच से सात मिनट तक पकाएं। फिर उस मिश्रण में बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश भी डाल दें और धीमी आंच पर उसे 10-15 मिनट तक चलाते रहें। बस आपकी मखाने की खीर तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
Make makhana ki kheer for navratri fasting know the recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 07, 2022 | 08:00 AM
