Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी के मौसम में घर पर ही बनाएं Fresh Mango Ice-cream, जानिए बनाने के तरीका

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 06, 2023 | 08:00 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आ चुका है। गर्मियों का मतलब ही होता है-  आम (Mango)। हर उम्र के लोगों को आम खाना बहुत पसंद होता है। लोग तरह तरह के आम का मजा उठाने के लिए गर्मी के मौसम (Summer Season) का इंतजार करते है। यह एक ऐसा फल भी है जिससे ढेर सारी स्वादिष्ट डिशेज भी बनाई जा सकती है। ऐसे में आप घर में मीठे-मीठे आम से सॉफ्ट और स्वादिष्ट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानें इसे बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

बादाम – 1/4 कप

सम्बंधित ख़बरें

Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी

काजू – 1/4 कप

दूध – 1/2 कप

कटे हुए मीठे आम – 1 कप

चीनी – 1/3 कप

ठंडी व्हिपिंग क्रीम – 1 कप

मैंगो एसेंस- 1 टेबलस्पून

फूड कलर – 1 टेबलस्पून

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में काजू, बादाम और दूध डालें।

दूध को ड्राई फ्रूट्स में अच्छे से मिक्स करके 15 मिनट के लिए रख दें।

इसके बाद एक मिक्सर में कटे हुए मीठे आम, चीनी डालें इसके बाद दूध और ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण भी इसमें मिला दें।

सारी सामग्रियों को मिक्सर में स्मूथ होने तक ब्लैंड करें। अब एक अलग कटोरी में ठंडी व्हिपिंग क्रीम मिलाएं।

व्हिपिंग क्रीम को अच्छे से ब्लेंड कर लें। तब तक क्रीम ब्लैंड करें जब तक यह सॉफ्ट न हो जाए। सॉफ्ट होने के बाद इसमें ब्लैंड किया हुआ मैंगो को मिश्रण मिलाएं।

मैंगो मिश्रण के बाद इसमें मैंगो एसेंस और फूड कलर मिलाकर एक बार फिर से अच्छे से ब्लेंड कर लें।

स्पैचुला के साथ मिश्रण को मिक्स करें और एक बार दोबारा ब्लैंड कर लें।

सारे मिश्रण को एक प्लास्टिक के डिब्बे में अच्छे से फैलाकर फ्रिज में 7-8 घंटे के लिए रख दें।

तय समय बाद बाहर निकालें। आपकी सॉफ्ट और स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार है।

सर्विंग प्लेट में डालकर ठंडी-ठंडी Yummy मैंगो आइसक्रीम का मजा, खुद भी खाए और बच्चों को भी खिलाएं करें।

Make fresh mango ice cream at home in summer season know how to make

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2023 | 08:00 AM

Topics:  

  • Mango ice cream

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.