अपने हाथों से बनाएं बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी लाजवाब ‘चिली पनीर’, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: अगर आप पनीर खाने के शौकीन है। और, कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर से बनी चाइनीज डिश चिली पनीर ट्राई कर सकती है। चिली पनीर सबसे पसंदीदा व्यंजनों में शुमार है। यह शिमला मिर्च और पनीर से तैयार की जाने वाली डिश है। आप कुछ देर में रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर रेसिपी बना सकते हैं। आप खास मौकों पर भी इस डिश से सभी का दिल जीत सकते है। सवसे बड़ी बात यह है कि, यह डिश प्रोटीन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो टेस्टी और हेल्दी होती है। ऐसे में आइए जानें चिली पनीर बनाने की बेहतरीन रेसिपी-
सामग्री
पनीर- 500 ग्राम
सम्बंधित ख़बरें
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
सोया सॉस- 2 चम्मच
टमेटो कैचप- 4 चम्मच
नमक (स्वादानुसार)- 2 चम्मच
लाल शिमला मिर्च- 2
प्याज- 250 ग्राम
अदरक पाउडर- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 50 ग्राम
शेजवान सॉस- 2 चम्मच
अदरक- 4 चम्मच
लहसुन का पेस्ट- 4 चम्मच
मक्के का आटा- 2 चम्मच
सिरका- 2 चम्मच
रिफाइंड तेल- 1 कप
हरी मिर्च की चटनी- 2 चम्मच
पीली शिमला मिर्च- 2
मक्खन- 2 चम्मच
बनाने की विधि
सबसे पहले एक चॉपिंग बोर्ड लें । फिर पनीर, प्याज़ और शिमला मिर्च को छोटे क्यूब्स में काट लें। कटे हुए शिमला मिर्च को पानी में धोकर एक तरफ रख दें। अब अदरक को छीलकर एक छोटी कटोरी में बारीक काट लें। फिर हरी मिर्च काट लें।
इसके बाद एक छोटे कटोरे में पनीर डालें। इसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, अदरक पाउडर, सिरका और मिर्च का पेस्ट डालें। 10-15 मिनट के लिए मैरिनेट करें। इसके बाद एक कड़ाही को मध्यम आंच पर रखें और उसमें तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें।
अब एक कड़ाही को मध्यम आंच पर रखें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें। इसमें लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें। इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें, एक मिनट के लिए भूनें और फिर इसमें प्याज डालें।
इसके बाद शेज़वान सॉस, टोमेटो कैचप, हरी मिर्च सॉस और सोया सॉस डालें। इसके बाद इसमें पिघला हुआ मक्खन डालें। अच्छी तरह से चलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं। आखिर में इस मिक्सर में तले हुए पनीर क्यूब्स डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
यदि आप ज्यादा ग्रेवी बनाना चाहते हैं तो आप थोड़ा एक्स्ट्रा पानी भी डालकर सॉस को गाढ़ा होने दें। अब हरे प्याज़ से सजाएं और गरमा गरम सर्व करें।
