Pasta Recipe: घर पर तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, तुरंत नोट करें ये सीक्रेट रेसिपी

Pasta Recipe At Home: घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता एक बेहतरीन ऑप्शन है। सही सामग्री और आसान तरीके से आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट पास्ता तैयार कर सकते हैं।
Creamy White Sauce Pasta Recipe
पास्ता बनाते हुए व्यक्ति (सौ. एआई)
Published on
Updated on

White Sauce Pasta Recipe: बच्चों की छोटी भूख हो या दोस्तों के साथ वीकेंड पार्टी व्हाइट सॉस पास्ता हर किसी की पहली पसंद होता है। अक्सर घर पर बनाते समय वह बाजार जैसा क्रीमी नहीं बन पाता। लेकिन अब फिक्र छोड़िए हम लाए हैं आपके लिए वो गुप्त तरीके जिनसे आपका पास्ता बनेगा एकदम परफेक्ट।

गर्मियों की शाम हो या संडे का ब्रंच पास्ता एक ऐसा कंफर्ट फूड है जो मूड को तुरंत फ्रेश कर देता है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है इसकी सॉस को परफेक्ट बनाना। अक्सर सॉस या तो बहुत गाढ़ा हो जाता है या उसमें गांठें पड़ जाती हैं। आज हम आपको वो तरीका बताएंगे जिससे आप बिना किसी झंझट के बाजार जैसा पास्ता तैयार कर सकेंगे।

जरूरी सामग्री

  • पास्ता: 2 कप
  • मक्खन: 2 बड़े चम्मच
  • मैदा: 1.5 बड़े चम्मच
  • दूध: 2 कप (ठंडा)
  • सब्जियां: शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, ब्रोकली (बारीक कटी हुई)
  • मसाले: काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स और नमक स्वादानुसार।
  • चीज: 1 स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ मोजरेला
पास्ता (सौ. एआई)
पास्ता (सौ. एआई)

बनाने की विधि

  • एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें 1 चम्मच नमक और थोड़ा सा तेल डालें। पास्ता को 80-90% तक ही उबालें। उबालने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें ताकि इसकी कुकिंग प्रोसेस रुक जाए।
  • एक पैन में थोड़ा सा मक्खन या तेल गर्म करें और उसमें अपनी पसंद की सब्जियों को 2-3 मिनट तक तेज आंच पर भूनें। सब्जियां क्रिस्पी रहनी चाहिए उन्हें ज्यादा न गलाएं।
  • एक कढ़ाई में धीमी आंच पर मक्खन गरम करें। इसमें मैदा डालें और लगातार चलाते हुए भूनें। ध्यान रहे मैदा जलना नहीं चाहिए बस कच्चापन निकल जाए।
  • अब इसमें धीरे-धीरे ठंडा दूध डालें और व्हिस्कर से चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। जब सॉस गाढ़ा और मखमली हो जाए, तब इसमें नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो मिलाएं।
  • अब तैयार सॉस में भुनी हुई सब्जियां और उबला हुआ पास्ता डालें। अगर आप इसे और ज्यादा चीजी बनाना चाहते हैं तो ऊपर से चीज डालें और 1 मिनट के लिए ढक दें।

आपका गरमा-गरम क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है इसे ऊपर से थोड़े और चिली फ्लेक्स छिड़क कर सर्व करें। अगर आपकी सॉस बहुत ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो उसमें थोड़ा सा पास्ता उबालने वाला पानी मिला दें। इससे सॉस में जबरदस्त चमक और सही कंसिस्टेंसी आती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com