गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के भोग के लिए बनाएं चॉकलेटी मोदक, जानिए आसान रेसिपी
Chocolates Modak Recipe: अगर आप इस बार कुछ नया और बच्चों के मनपसंद स्वाद में बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेटी मोदक ट्राई कर सकते है। यह मोदक स्वाद में डिफरेंट होता है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Aug 24, 2025 | 01:32 PM
गणेश चतुर्थी पर बनाएं चॉकलेट मोदक (सौ. सोशल मीडिया)
Chocolate Modak Recipe: 27 अगस्त से गणेश उत्सव के 10 दिनों के दौर की शुरुआत होने जा रही है। गणेश उत्सव के इस माहौल में हर जगह रौनक नजर आती है तो वहीं पर स्वादिष्ट पकवान बनाएं जाते है। मोदक, भगवान श्रीगणेश का प्रिय भोग होता है जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते है। अगर आप इस बार कुछ नया और बच्चों के मनपसंद स्वाद में बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेटी मोदक ट्राई कर सकते है। यह मोदक स्वाद में डिफरेंट होता है।
चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए सामग्री
चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए आप इन प्रकार की सामग्री ले सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Liver Detox: हेल्दी लिवर का राज़ क्या है? ये फल करेंगे लीवर को डिटॉक्स, आज़मा कर देखिए
Homemade Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो! इस खास तरीके से घर पर बनाएं उबटन
बच्चे के साथ अपनी सेहत का भी रखें ख्याल! डिलीवरी के बाद शुरुआती 6 हफ्तों में शरीर को मजबूत बनाएंगे ये नुस्खे
Lauki Recipes: नाश्ते में वही पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें लौकी से बनी ये 5 यूनिक रेसिपीज
2 कप मैदा
1 कप गुड़ या चीनी पाउडर
1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
½ कप कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट
2 बड़े चम्मच घी
½ चम्मच इलायची पाउडर
जरूरत अनुसार दूध
मोदक का सांचा
जानिए चॉकलेटी मोदक बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले एक कढ़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें।
- अब इसमें गुड़/चीनी पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट डालकर मिश्रण तैयार करें।
- अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- दूसरी ओर मैदा का आटा गूंधकर हल्की-सी लोई बनाएं।
- अब मोदक के सांचे में थोड़ा आटा लगाएं और उसमें तैयार चॉकलेटी मिश्रण भर दें।
- ऊपर से फिर आटे से ढककर सांचे को बंद कर दें।
- सभी मोदक इसी तरह बनाएं और फिर इन्हें स्टीम करके तैयार करें।
- गरमा-गरम चॉकलेटी मोदक को आप भगवान गणेश को भोग लगाकर परिवार के साथ आनंद से खा सकते हैं. इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके 3 दिन तक रख सकते हैं. बच्चों को यह मिठाई बहुत पसंद आएगी और मेहमान भी आपके हाथों के बने अनोखे मोदक की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
Make chocolate modaks for offering to ganpati bappa on ganesh chaturthi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 24, 2025 | 01:32 PM
