-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Make A Foot Mask For Cracked Heels In Winter
सर्दियों में फटी एड़ियों से परेशान? इन 2 चीजों को मिलाकर बनाएं जादुई फुट मास्क, दिखेगी मुलायम
- Written By: दीपिका पाल
Foot Mask For Cracked Heels: अगर पानी का स्तर शरीर में कम हो जाए तो एड़ी फटने लगती है। आज हम आपको कुछ चीजों की मदद से फुट मास्क बनाने के बारे में बता रहे है जो एड़ी को मुलायम बनाते है।

सर्दियों में एड़ी फटने से हैं परेशान (सौ. डिजाइन फोटो)
Cracked Heels Home Remedies: सर्दियों के मौसम में ठंडे तापमान की वजह से त्वचा पर इसका असर नजर आने लगता है। चेहरे पर रिंकल्स तो नजर आते ही है वहीं पर पैरों की एड़ियां भी ठंड के प्रकोप में फटने लगती है। एड़ी फटने से पैरों की सुंदरता बिगड़ जाती है और फटी त्वचा को मोजे में छिपाना पड़ता है। फटी एड़ियों के लिए कई क्रीम या फिर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन कोई असर नजर नहीं आता है। सर्दी के मौसम में हम पानी भी कम ही पीते है इसका असर भी त्वचा पर पड़ता है।
अगर पानी का स्तर शरीर में कम हो जाए तो एड़ी फटने लगती है। आज हम आपको कुछ चीजों की मदद से फुट मास्क बनाने के बारे में बता रहे है जो एड़ी को मुलायम बनाते है।
जानिए घी का फुट मास्क बनाने का तरीका
आप सर्दियों में फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए घर पर घी का फुट मास्क बना सकते है। घी, एक अच्छा नेचुरल मॉइश्चराइजर है। इसकी मदद से आप मास्क बनाकर पैरों और एड़ियों में लगा सकते है। अगर नियमित एक-दो हफ्ते लगाते है तो पहले की तरह आपके पैर मुलायम लगते है।
सम्बंधित ख़बरें
खराब हो सकते हैं आपके महंगे स्वेटर और जैकेट; अलमारी में रखने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना पछताना पड़ेगा!
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: 10 लाख घरों में बिजली गुल और 10 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द
Afghanistan में कुदरत का कहर: भारी बर्फबारी और बारिश से 61 लोगों की मौत, सैकड़ों घर तबाह
Afghanistan में कुदरत का कहर… भारी बर्फबारी और बारिश से कई लोगों की मौत, शरणार्थियों पर मंडराया संकट
जानिए क्या चाहिए सामग्री
1 बड़ा चम्मच देसी घी
1 विटामिन-ई कैप्सूल
कैसें बनाएं घी वाला फुट मास्क
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक साफ कटोरी देसी घी लें।
- इसके अलावा विटामिन-ई कैप्सूल को इस्तेमाल करने के लिए सुई या पिन से पंचर करें और उसका तेल घी में डालें।
- इसके बाद दोनों चीजों के मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें ताकि दोनों चीजें अच्छी तरह मिल जाएं। आपका फुट मास्क तैयार हो जाता है।
फुट मास्क लगाने का तरीका
आप घर में इस विधि से फुट मास्क बनाती है तो इसे लगाने के तरीके भी जान लेना चाहिए।
- पैरों पर मास्क लगाने के लिए रात में सोने से पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- एड़ियों पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन को हटाने के लिए तौलिये से सुखाएं।
- अब तैयार किया गया घी-विटामिन-ई मिश्रण वाला फुट मास्क एड़ियों पर धीरे-धीरे मालिश करते हुए लगाएं।इसे रातभर लगा रहने दें।
- सुबह गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर पैर 5 मिनट तक भिगोएं।
- इसके बाद प्यूमिक स्टोन या फुट फाइल से एड़ियों को हल्के से रगड़ें।
- साफ तौलिये से सुखाकर कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लें।
- इस प्रक्रिया को रोजाना करने से 10–15 दिनों में एड़ियों की खुरदरापन और दरारें काफी हद तक कम हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- सर्दी के मौसम में हीटर-ब्लोअर का नहीं बढ़ेगा बिल, इन 5 उपायों से रखें कमरा नेचुरली गर्म
जानिए एड़ियों पर फुट मास्क लगाने के फायदे
1- घी वाले मास्क में मौजूद घी का फायदा पैरों की एड़ियों को मिल जाता है। जो त्वचा की गहराई तक जाकर मॉइश्चर लॉक करता है, जिससे त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है।
2-इसमें शामिल विटामिन-ई का फायदा त्वचा को मिलता है। यह नई कोशिकाओं को बनने में मदद करती है। इस वजह स फटी एड़ियां सही रहती है।
3- अगर हम इस फुट मास्क को रात में लगाकर मालिश करते है तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है स्किन आपकी रिपेयर होती है।
4-नियमित इस्तेमाल से एड़ियों का काला और रूखा हिस्सा हल्का पड़ जाता है। यह प्राकृतिक चमक लौटा देते है।
Make a foot mask for cracked heels in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा
Aug 05, 2026 | 07:40 PMमाणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Aug 05, 2026 | 07:32 PMसावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














