आज है मकर संक्रांति का त्यौहार, जानें स्नान और दान करने का सही मुहूर्त
यह त्यौहार हिंदू धर्मावलंबियों के लिए बहुत विशेष माना गया है।
- Written By: काजल चोपड़े
आज मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बार मकर संक्रांति पर तारीखों को लेकर स्पष्टता नहीं थी। हालांकि 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों ही दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सूर्य देव (Surya Dev) धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है।
यह त्यौहार हिंदू धर्मावलंबियों के लिए बहुत विशेष माना गया है। आज के दिन स्नान करते हैं और सूर्यदेव की पूजा करते हैं। इसके बाद दान दिया जाता है। सुबह की पूजा के बाद तिल से बने हुए लड्डू, मूंगफली, लाई, रेवड़ी, खिचड़ी और दही-चूड़ा खाने की परंपरा है। तो आइए आज आपको बताते है मकर संक्रांति पर स्नान (Snan) और दान (Daan) करने के सही मुहूर्त के बारे में…
दृक पंचांग के मुताबिक, आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का क्षण मकर दोपहर 02:43 बजे है। इस समय पर सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे । इसका पुण्य काल दोपहर 02:43 बजे से शाम 05:45 बजे तक है। वहीं मकर संक्रांति का महा पुण्य काल दोपहर 02:43 बजे से शाम 04:28 बजे तक है।
सम्बंधित ख़बरें
वैशाख के महीने में इन चीजों के दान से मिलेगा अक्षय-पुण्य, साल भर बनी रहेगी भगवान की कृपा
होली पर आज ही करें चुपचाप इन विशेष वस्तुओं का दान, ग्रहदोष से मिलेगी बड़ी राहत, भाग्योदय संभव
पितृदोष से मुक्ति का विशेष अवसर ‘महाशिवरात्रि 2026’, ‘इन’ वस्तुओं के दान-धर्म से मिलेगा लाभ
अपनी कमाई का कितना हिस्सा दान करने से कभी नहीं होंगे कंगाल; जानिए सही नियम
आज के दिन स्नान और दान के लिए मुहूर्त 6 घंटा पूर्व से प्रारंभ हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 6 घंटा पूर्व पुण्य काल मान्य होता है। ऐसे में आप सुबह 08:43 से मकर संक्रांति का स्नान और दान कर सकते हैं। इस समय में रोहिणी नक्षत्र और शुक्ल योग बना हुआ है। ये दोनों ही दान पुण्य के लिए ठीक माने जाते हैं।
मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन स्नान के बाद आप सूर्य देव को जल अर्पित करें। फिर काला तिल, तिल के लड्डू, चावल, सब्जियां, दाल, नमक, हल्दी आदि दान की वस्तुएं रख लें। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। सूर्य देव शनि की राशि में प्रवेश करते हैं।
