

Shivratri Bhog Recipe: महाशिवरात्रि इस बार 15 फरवरी को मनाई जा रही है। इस मौके पर फलाहार और मीठा बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। अक्सर महिलाएं व्रत के दौरान घंटों रसोई में बिताने से कतराती हैं ऐसे में यह 5-मिनट कलाकंद रेसिपी किसी वरदान से कम नहीं है। बाजार की मिलावटी मिठाइयों को छोड़िए और घर पर शुद्धता के साथ तैयार करें यह लाजवाब डिश।
महाशिवरात्रि का त्यौहार न केवल भक्ति का प्रतीक है बल्कि यह घरों में तरह-तरह के पकवानों की खुशबू भी लेकर आता है। इस दिन भगवान शिव को भोग लगाने और व्रत खोलने के लिए मीठे व्यंजनों का विशेष महत्व है। कलाकंद एक ऐसी मिठाई है जो अपनी कोमलता और दानेदार बनावट के लिए जानी जाती है लेकिन पारंपरिक तरीके से इसे बनाने में घंटों का समय लगता है।
इस इंस्टेंट कलाकंद को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं है।
बाजार में मिलने वाले कलाकंद में अक्सर मिलावट की आशंका रहती है लेकिन घर पर बना यह कलाकंद पूरी तरह शुद्ध है। कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग करने से आपको दूध को घंटों तक गाढ़ा करने की मेहनत नहीं करनी पड़ती जिससे यह रेसिपी वर्किंग वुमन और व्यस्त गृहणियों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाती है।