Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शुरू हो गया है ‘माघ महीना’, जानें कब है इस साल की माघ पूर्णिमा

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 19, 2022 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में कई महीने ऐसे है जो बेहद महत्वपूर्ण होते है, इन महीनों का धार्मिक महत्व अधिक होता है ऐसा ही एक महीना है जो कल से शुरू हो चुका है। ये महीना है माघ का महीना। जी हां सनातन हिन्दू धर्म ‘माघ महीने’ (Magh Month) को पवित्र महीना माना जाता है। क्योंकि, माघ हिंदू पंचांग का 11वां महीना है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण तिथियां है, उन्ही में से एक है माघ पूर्णिमा, जो इस महीने के सबसे अंत में आती है। आइए कल से शुरू हुए इस पवित्र महीने में माघ पूर्णिमा कब है जानते है… 

आपको बता दें कि इस साल माघ महीना 18 जनवरी यानी कल से शुरू हो चुका है, जिसका समापन 16 फरवरी 2022 को होगा। माघ के महीने में दान, स्नान, उपवास और तप का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि इस महीने में लोग हरिद्वार और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों पर गंगा स्नान करने जाते हैं। यह महीना सभी हिन्दुओं के लिए बेहद पावन होता है। 

मान्यताओं के मुताबिक माघ के महीने को नदी में स्नान, दान आदि के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस महीने में दान करने से घर में और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।  माघ महीने में कई धार्मिक पर्व आते हैं साथ ही प्रकृति भी अनुकूल होने लगती है। इसके आलावा इस महीने में संगम तट पर कल्पवास करने का भी विधान है। 

कब है माघ अमावस्या 

माघ महीने में ये दोनों ही तिथियां बहुत महत्वपूर्ण होते है। आपको बता दें कि इस साल माघ मास में अमावस्या की तिथि 01 फरवरी 2022,  मंगलवार को पड़ रही है। बता दें कि इस अमावस्या को ‘मौनी अमावस्या’ भी कहा जाता है। इस दिन स्नान एवं दान करते हैं और मौन व्रत रखने की परंपरा है। साथ ही पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाता है।

इस तारीख पर है माघ पूर्णिमा 

बता दें कि माघ महीने में पंचांग के अनुसार 16 फरवरी 2022, बुधवार को पूर्णिमा की तिथि है। इस पवित्र दिन को माघ पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन व्रत, स्नान श्री सत्यनारायण का पाठ करना अत्यंत शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। इस दिन कई लोग इसका महत्व समझाते हुए अपने घर पर सत्यनारायण कथा का पठन करते है। 

Magh month has started know when is this years magh purnima

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2022 | 07:00 AM

Topics:  

  • Magha Amavasya
  • Magha Purnima

सम्बंधित ख़बरें

1

साल की अंतिम अमावस्या पर करें पीपल की परिक्रमा, दूर होंगे पितृ दोष

2

आज पौष अमावस्या की शाम इन 2 जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

3

पौष अमावस्या को काला तिल, काली उड़द और घी के दान की महिमा जानिए

4

साल के आखिरी अमावस्या पर कर लें ये महाउपाय, दूर होगी हर बाधा, मिलेगा पितरों का शुभ आशीष

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.