- Hindi News »
- Lifestyle »
- Madras Day Is Being Celebrated All Over Chennai Today
आज 385 साल का हुआ मद्रास, जानिए कैसे शुरू हुई इस दिन की शुरूआत
हर साल की तरह 22 अगस्त को तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में ‘मद्रास दिवस’ (Madras Day) समारोह मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का विचार साल 2004 में 'चेन्नई हेरिटेज फाउंडेशन' (Chennai Heritage Foundation) द्वारा रखा गया था।
- Written By: दीपिका पाल

आज हैं चेन्नई का जन्मदिन (सौ.सोशल मीडिया)
हर साल 22 अगस्त को ‘मद्रास दिवस’ (Madras Day) के रूप में मनाया जाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें, तमिलनाडु की राजधानी मद्रास को अब चेन्नई के नाम से जाना जाता है। मद्रास यानी चेन्नई (Chennai) आज 385 साल का हो गया।
आज की ही तारीख, यानी 22 अगस्त साल 1639 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (मद्रास) की आधारशिला ब्रिटिश ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ (East India Company) द्वारा रखी गई थी। उस वक्त इसे ‘मद्रास’ के नाम से जाना जाता था।
करीब 70 लाख की आबादी वाला यह शहर दुनिया का 31वां सबसे बड़ा शहर माना जाता है। लेकिन इतिहास की नजर में ये शहर 379 नहीं बल्कि 2 हजार साल पुराना है।
सम्बंधित ख़बरें
चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां
क्यों चेन्नई एयरपोर्ट पर घंटों बाधित रहीं उड़ानें? अचानक रूट बदलने से यात्री हुए परेशान
तमिलनाडु के अरियालूर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, कई सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी
MS Dhoni ने मदुरै में क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन, CSK के नए ग्राउंड में दिखा माही जलवा- VIDEO
इतिहास के मुताबिक, दूसरी शताब्दी में यह चोल साम्राज्य का हिस्सा था। वहीं तोडई मंडलम प्रांत में मद्रास पट्टनम नाम का छोटा सा गांव हुआ करता था।
सेंट फोर्ट जार्ज के निर्माण के साथ अस्तित्व में आया
आधुनिक मद्रास सेंट फोर्ट जार्ज के निर्माण के साथ ही 22 अगस्त 1639 को अस्तित्व में आया था। इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी ने आसपास के छोटे-छोटे गांवों को भी मद्रास में ही मिला लिया था।
जमीन के टुकड़े पर जन्मा था मद्रास
1639 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजयनगर के राजा पेडा वेंकट राय से कोरोमंडल तट चंद्रगिरी में कुछ जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर आधुनिक मद्रास ने जन्म लिया। यहीं पर सेंट फोर्ट जॉर्ज का निर्माण किया गया था। जोे कि औपनिवेशिक गतिविधियों का केंद्र बिंदु था।
पूरा चेन्नई मनाता है ‘मद्रास दिवस’ (Madras Day)
हर साल 22 अगस्त को तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में ‘मद्रास दिवस’ (Madras Day) समारोह मनाया जाता है। इस दिवस को ये नाम शहर के पुराने नाम ‘मद्रास’ पर दिया गया है। इस दिन पूरे शहर में जगह-जगह आयोजन किए जाते हैं। इनमें शहर के सभी नागरिक हिस्सा लेते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें, साल 1939 में मद्रास के इतिहास के बारे में पता लगाने के लिए एक कमिटी भी बनाई गई थी। जिसमें इतिहासकार और प्रोफेसर शामिल थे। इस दिवस को मनाने का विचार साल 2004 में ‘चेन्नई हेरिटेज फाउंडेशन’ (Chennai Heritage Foundation) द्वारा रखा गया था। ताकि ऐतिहासिक धरोहरों का रखरखाव किया जा सके और नागरिक भी इनकी मरम्मत करने जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकें।
लेखिका- सीमा कुमारी
Madras day is being celebrated all over chennai today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














