

लिंफैटिक ड्रेनेज एक हल्की मसाज तकनीक है, जिसका इस्तेमाल शरीर में जमा अतिरिक्त तरल को बाहर निकालने के लिए किया जाता है।
चेहरे की हल्की पफीनेस कम करने में यह फायदेमंद है।
इससे शरीर की चर्बी नहीं घटती और न ही वजन कम होती है।
How To Do Lymphatic Drainage At Home: लिंफैटिक ड्रेनेज शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूड को बाहर निकालने का बहुत पुराना तरीका है। इसे चेहरे की सूजन कम करने से लेकर शरीर में जमा अतिरिक्त फ्लूड को बाहर निकालने तक इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर द्वारा इस तकनीक को अपनाने के बाद यह सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में है।
इससे चेहरे की पफीनेस कम होती है और शरीर रिलैक्स होता है। लेकिन क्या यह वजन कम करने या शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है? आइए जानते हैं लिंफैटिक ड्रेनेज क्या है, इसे घर पर कैसे कर सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं।
लिंफैटिक ड्रेनेज एक तरह की हल्की मसाज तकनीक होती है, जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों पर हल्का प्रेशर देकर लिंफैटिक सिस्टम को एक्टिवेट किया जाता है। इसे सुबह उठते ही करने से बहुत अधिक फायदा मिलता है। लिंफैटिक ड्रेनेज से शरीर में फ्लूड का बहाव बेहतर होता है।
लिंफैटिक सिस्टम शरीर की इम्युन सिस्टम का अहम हिस्सा है। इसमें लिंफैटिक फ्लूड, लिंफैटिक वेसेल्स और लिम्फ नोड्स शामिल होते हैं। यह बॉडी टिश्यू से अतिरिक्त तरल को वापस ब्लड सर्कुलेशन में पहुंचाने और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
मैनुअल लिंफैटिक ड्रेनेज एक विशेष तकनीक है, इसका इस्तेमाल खासतौर पर लिम्फेडेमा में जमी फ्लूड से होने वाली इंफ्लेमेशन के मैनेजमेंट के लिए किया जाता है।
चेहरे पर हल्की पफीनेस के लिए कुछ आसान सेल्फ मसाज तकनीक अपनाई जा सकती हैं। इसके लिए हाथों का इस्तेमाल करें। मसाज करते समय त्वचा पर बहुत हल्का दबाव रखें। जोर से रगड़ना या दबाना नहीं है।
हथेलियों से छाती के बीच से हल्के हाथों से बाहर की ओर बगल की दिशा में स्ट्रोक दें। दोनों तरफ लगभग 5-10 बार दोहराएं।
कानों के नीचे उंगलियां रखें और त्वचा को हल्के गोलाकार मूवमेंट के साथ गर्दन से नीचे कॉलर बोन की दिशा में ले जाएं।
उंगलियों की मदद से माथे के बीच से कनपटी की ओर हल्के स्ट्रोक दें। इसे करीब 5-10 बार दोहराएं।
आंखों के नीचे बहुत हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। गालों से कनपटी की ओर भी हल्के स्ट्रोक दें। आंखों के आसपास खींचतान न करें।
अंत में छाती से बगल की ओर हल्के स्ट्रोक दोहराएं। इससे पूरे मसाज का साइकल पूरा होता है।
सुबह उठने पर चेहरे और आंखों के आसपास होने वाली पफीनेस को कम करने में यह मदद मिलती है। इसका असर मुख्य रूप से अतिरिक्त तरल के मूवमेंट से जुड़ा होता है।
लिम्फेडेमा जैसी स्थिति में लिंफैटिक ड्रेनेज थेरेपी सूजन कम करने में मदद करती है।
चेहरे की सूजन कम होने से स्किन थोड़ी फ्रेश और कम थकी हुई दिखाई देती है। इससे झुर्रियां या पिगमेंटेशन धीरे-धीरे बेहतर होती है।
हल्की मसाज से आराम महसूस होता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है।