Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली की रात 11 दीए घर के इन स्थानों पर जलाएं, मां लक्ष्मी की रहेगी पूरी कृपा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 28, 2024 | 12:12 PM

देव दीपोत्सव

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: ‘दीपावली’ (Diwali) इस वर्ष 24 अक्टूबर को है। रोशनी से भरी दिवाली ऐसा पर्व है, जो हर किसी की जिंदगी को रोशन व खुशहाल बनाता है। इस दिन सभी लोग अपने घर, ऑफिस, दुकान, वर्कप्लेस यानी हर जगह दीपक जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। कहते हैं, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी हमारे घर आती हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती है। दीपावली के दिन ढेर सारे दीपक जलाकर चारों ओर का अंधकार दूर करते हैं, लेकिन इस मौके पर कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा सालों भर बनी रहती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि आती है। आइए जानें मां लक्ष्मी को खुश करने लिए घर में कहां-कहां दीपक जलना चाहिए।  

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दीपावली की संध्या पर लक्ष्मी पूजन से पहले मुख्य द्वार पर सरसों के तेल के दीपक अवश्य जलाने चाहिए। अगर घर में आंगन है, तो घी का एक दीपक आंगन में जलाएं और अगर आंगन नहीं है तो ड्राइंगरूम या घर के बीचों बीच घी का दीपक जलाना चाहिए। दिवाली के दिन घर के आस- पास किसी चौराहे पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। दिवाली पर घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Ravi Shastri ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, भेंट की क्रिकेट से जुड़ी एक किताब

Instagram Plus: अब फ्री नहीं रहेगा Instagram, 100 रुपये में मिलेंगे छुपे फीचर्स, यूजर्स की होगी कमाई

OTT पर ‘चिरैया’ देख मर्दों को क्यों लगी मिर्ची? सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, इन गलतियों ने कर दिया बंटाधार

Dhurandhar 2 Controversy: ममता बनर्जी पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती, धुरंधर विवाद पर दिया बड़ा बयान

गृहिणी को दीपावली की रात खाना बनाने से पहले दो दीपक रसोई घर में जरूर जलाने चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर भंडार में वृद्धि होती है। घर के पास नदी या नहर बहती हो तो उसके किनारे पर दीपक जलाएं, अगर ऐसा संभव न हो तो घर में नल या जल स्त्रोत के नजदीक एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी जल के रूप में भी घर में मौजूद रहती हैं।

दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के पश्चात तुलसी के पौधे के नीचे भी एक दीपक जलाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है साथ ही लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। दिवाली के दिन बेल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे भगवान महादेव की कृपा मिलती है। इसके अलावा घर के आस-पास जो भी मंदिर हो वहां भी दीपक जलाएं।

दिवाली के दिन घर में लक्ष्मी जी के सामने दीपक पूरी रात जलना चाहिए। इसके अलावा घर के आंगन में दीपक जलाना चाहिए। याद रहे यह दीपक रात भर जलना चाहिए।

लक्ष्मी पूजन के बाद पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना लाभदायक होता है। अपने घर और उसके आस पास कहीं भी अंधेरा दिखे तो वहां दीपक जला देना चाहिए। इसके अलावा घर के नजदीक मुख्य चौराहे पर दीपक जलाना चाहिए।

दीपावली की रात घर के चारों कोनों में चार मुख वाले दीपक जरूर जलाकर भगवान गणेश से अपने चारों तरफ सुख समृद्धि की कामना करने से आशातीत लाभ मिलता है। रात को  शयनकक्ष में घी का दीपक जलाकर उसमें कपूर भी रख दे। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।

नजदीक के मंदिर में 5 या 7 घी के दीपक ले जाएं और अपने ईष्टदेव के अलावा शिव मंदिर व अन्य मूर्तियों के सामने भी दीपक जलाकर समृद्धि की कामना करनी चाहिए।

Light 11 diyas at these places of the house on the night of diwali maa lakshmi will have full grace

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2022 | 06:30 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.