लाइफस्टाइल भी है एक बड़ी वजह गंभीर बीमारियों की, जानिए कैसे मिलेगा एक तंदुरुस्त शरीर
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: ये तो सभी जानते हैं कि स्वास्थ्य ही धन है, यानी “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास है” यह कथन स्वयं को स्वस्थ रखने की उपयोगिता का प्रमाण है। आज के मॉडर्न जमाने में ख़राब और गलत लाइफस्टाइल के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। कई सारी बीमारियां ऐसी हैं, जो हमारी गलत लाइफस्टाइल की वजह से ही होते हैं।
ऐसे रोगों को पूरी तरह से रोका जा सकता है। जानकारों के अनुसार, आपकी खराब लाइफस्टाइल आपको कम उम्र में ही रोगी बना देती है। जैसे-हाई शुगर, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द, तनाव, मोटापा, एलर्जी, टीबी, दमा, अनीमिया, गुड कोलेस्ट्रॉल कम होना, ये सभी बीमारियों के लक्षण हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Overnight Oats vs Indian Breakfast: सेहत के लिए कौन है बेहतर? कौन है न्यूट्रिशन से भरपूर
Protein Powder Tips: आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के 5 आसान तरीके
Daily Morning Habit: सुबह की ये आदतें दूर कर सकती हैं तनाव, जीवन में भर सकती हैं सकारात्मकता
International Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
इसके अलावा, नियमित व्यायाम नहीं करना, खानपान में गड़बड़ी, अधिक वसायुक्त आहार लेना, रात भर जागने के कारण कम नींद होना आदि सभी बीमारियों के मुख्य कारण होते हैं। ऐसे में हम स्वस्थ दिनचर्या के कुछ ऐसे नियम के बारे में जानेंगे जो हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। प्रतिदिन अनुशासन से भरपूर दिनचर्या का पालन करने से न सिर्फ हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हम खुशी का भी अनुभव करते हैं।
समय पर सोने और उठने से न सिर्फ शारीरिक लाभ मिलते हैं बल्कि इससे कई मानसिक लाभ भी मिलते हैं। इससे हम सकारात्मक महसूस करते हैं।
ये तो आप जानते हैं कि, हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उदाहरण के लिए अगर हम तली भुनी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक या फिर जंक फ़ूड इत्यादि का सेवन करते हैं, तो ऐसे में हमारे शरीर में वसा बढ़ने लगती है। ये चीज़ें हमें न सिर्फ मोटा करती हैं, बल्कि हमें कई बीमारियों की तरफ भी ले जाती हैं।
इसी तरह अगर हम अपने आहार में हरी सब्जियां, मछली, अंडे, फल, दूध इत्यादि चीज़ों को शामिल करते हैं और इनका सेवन करते हैं तो ऐसे में ना सिर्फ हम फिट रहते हैं बल्कि बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसलिए अपने आहार को संतुलित रखना बेहद जरूरी है।
स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त पानी भी पीना चाहिए। ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं। स्वास्थ्य के नजरिए से अगर देखा जाए तो ये आदत बिल्कुल सही नहीं है।
सीडीसी/CDC की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में एक व्यस्क व्यक्ति को लगभग 5-6 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से हमारा शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता और इसी के साथ-साथ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का भी एक माध्यम मिल जाता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट करना भी बेहद जरूरी है। हमें रोजाना 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। हर दिन वर्कआउट करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसी के साथ-साथ अगर शरीर में एक्स्ट्रा फैट या वसा मौजूद है तो वह भी खत्म हो जाती है।
सही रूटीन और संतुलित आहार से हम स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। इसलिए अपनी दिनचर्या का ख्याल रखें और स्वस्थ रहें।
स्वस्थ रहने के लिए समय के अनुसार काम करना चाहिए जैसे समय पर नाश्ता करना। सुबह सही समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए।
रिसर्च के मुताबिक, जो लोग नाश्ते में पोषण से भरपूर चीज़ें लेते हैं वे पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। इसी के साथ उनका वजन भी संतुलित रहता है। नाश्ते में अंडे, दूध, मक्खन, फल आदि जरूर खाएं। इन सभी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
