सोया बीन्स नहीं गुजरात की कबूतर मटर की सब्जी बनाएं खास, जान लीजिए इसकी आसान रेसिपी
लिलवा को कबूतर मटर और तुवर दाना के नाम से भी जाना जाता है। यह गुजरात में काफी फेमस है। दरअसल लिलवा सर्दियों में आने वाली सेम की फली के बीज होते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Dec 13, 2024 | 06:19 AM
लिलवा बीन्स की रेसिपी (सौ,सोशल मीडिया)
LIlwa Beans Recipe: कई सब्जियां रसोई में मौजूद होती है लेकिन हमें उसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी नहीं होती है। आज सोयाबीन्स से अलग लिलवा बीन्स की हम बात कर रहे है इसे बनाना बेहद आसान है। लिलवा को कबूतर मटर और तुवर दाना के नाम से भी जाना जाता है। यह गुजरात में काफी फेमस है। दरअसल लिलवा सर्दियों में आने वाली सेम की फली के बीज होते हैं। इन्हीं बीजों को लिलवा कहा जाता है। यह बीज काफी पोषक तत्वों से भरे होते हैं।
जानिए क्या चाहिए सामग्री
- लिलवा बीन्स – डेढ़ कप
- पापड़ी दाने – 1 दाने
- प्याज – 2
- ताजे हरे पत्तेदार लहसुन – 15-20
- हरा धनिया – 2 कप
- तेल – बड़े चम्मच
- अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
- हींग – 1/4 छोटा चम्मच
- अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 2 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- सेम के छिलके – 100 ग्राम
- नमक – स्वादानुसार
- चीनी – 1 छोटा चम्मच
जानिए बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी उबालने रखें। उबाल आने के बाद उसमें नमक मिलाएं।
- अब इसमें लिलवा के बीज और पापड़ी दानें डालकर बॉइल कर लें।
- इसके बाद प्याज के टुकड़े और हरी लहसुन को काटकर इनको मिक्सी जार में डालकर इनका पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को किसी बर्तन में निकालकर अब जार में धनिया पत्ती डालकर महीन पीस लें।
- अब आपको गैस पर कड़ाही रखकर उसमें तेल डालना है और उसमें अजवाइन और हींग डालकर हल्का भूनना है।
- ऊपर से प्याज और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाते हुए इसे पका लेना है। साथ में अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
- अच्छी तरह इसको मिक्स करने के बाद सभी मसाले मिलाएं।
- इसके साथ सेम के छिलके डालकर नमक और चीनी मिक्स करें।
- आखिर में सब्जी को अच्छी तरह मिलाना है। ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
- अब आपको सब्जी में पानी डालकर फिर चलाना है।
- आखिर में आप उबले हुए लिलवा के दाने डालें और सब्जी को करीब 3-4 मिनट तक ढककर पकाएं।
- पक जाने के बाद आपको पकाया हुआ धनिया का पेस्ट मिलाएं और अच्छी तरह फिर सब्जी चलाएं।
- आपकी गर्मागर्म लिलवा सब्जी बनकर तैयार है।
- इसे आप रोटी या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Fig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
सीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Learn how to make lilva vegetable recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 13, 2024 | 06:19 AM
