जानिए गणतंत्र दिवस पर क्यों होती है परेड, कहां देख सकेंगे इस बार परेड की लाइव स्ट्रीमिंग
26 जनवरी को देश की तीन सेनाओं की परेड होने के साथ ही इस खास दिन पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। यहां पर हर गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड होती है आपने कभी सोचा है इसकी शुरुआत कब से हुई है और कितना पुराना इसका इतिहास है।
- Written By: दीपिका पाल
गणतंत्र दिवस पर कब से शुरु हुई परेड (सौ.सोशल मीडिया)
Republic Day 2025: देश के सबसे बड़े त्योहार गणतंत्र दिवस मनाने में जहां पर कुछ दिन बाकी है वहीं पर 26 जनवरी का दिन देश के लिए बेहद खास होता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जहां पर किया जाता है वहीं पर इस खास मौके पर परेड का भी आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी को देश की तीन सेनाओं की परेड होने के साथ ही इस खास दिन पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
यहां पर हर गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड होती है आपने कभी सोचा है इसकी शुरुआत कब से हुई है और कितना पुराना इसका इतिहास है।
कब से हुई गणतंत्र दिवस पर परेड की शुरुआत
आपको बताते चलें कि, गणतंत्र दिवस को पहली बार 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था इस दौरान किसी प्रकार की परेड का आयोजन नहीं हुआ। इसके बाद आने वाले सालों में परेड का आयोजन साल 1955 से शुरू हुआ। जहां सेना की टुकड़ियां कदम ताल मिलाकर परेड करती हैं इसके अलावा अलग-अलग झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब चश्मा करेगा पहरा, गणतंत्र दिवस पर पहली बार AI Glasses से दिल्ली की सुरक्षा, अपराधी भी नहीं बच पाएंगे
घर पर बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी तिरंगा ढोकला, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक
गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं? इन नियमों को जानना है बेहद जरूरी
स्वतंत्रता दिवस से कितना अलग होता है गणतंत्र दिवस का पर्व, जानिए दोनों दिनों के बीच का अंतर
पहले परेड का आयोजन इर्विन स्टेडियम (आज का मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम), रामलीला मैदान और लाल किले पर इस परेड का आयोजन किया जाता रहा है। इसका स्थान अब बदल गया है जहां पर गणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाती है जिसका पुराना नाम राजपथ भी है।
गणतंत्र दिवस की परेड में क्या होता है खास
आपको बताते चलें कि, गणतंत्र दिवस की परेड में कई तरह की खास झलकियां देखने के लिए मिलता है कुल मिलाकर 8 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति भवन के पास ही शुरु होती है और लाल किले पर जाकर खत्म हो जाती है। इसके अलावा इस खास दिन के मौके पर 21 तोपों की सलामी भारत का राष्ट्रगान बजने के दौरान दी जाती है। इन सभी तोपों की सलामी 52 सेकेंड के अंदर दी जाती है यानी कि हर 2.5 सेकेंड में एक बार तोप दागी जाती है।
गणतंत्र दिवस की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
इस बार कैसे देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
आपको बताते चलें कि, 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड को आप अपने घर, दफ्तर में बैठकर आराम से अपने मोबाइल स्क्रीन और लैपटॉप पर देख सकते हैं। दरअसल कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस की परेड का सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर किया जाएगा। जिसे आप या तो सीधा टीवी पर देख सकते हैं। अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो आप YouTube पर दूरदर्शन के Doordarshan National चैनल पर कार्यक्रम का Live प्रसारण देख सकते हैं।गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ध्वज फहराने के साथ होगी, लेकिन परेड की लाइव स्ट्रीमिंग दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर 26 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी।
