Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुड़ी पड़वा के दिन जानिए क्यों खाते हैं नीम, और ‘गुड़ी पड़वा’ का भगवान राम से कैसा है संबंध

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 31, 2022 | 08:01 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

महाराष्ट्र का महापर्व ‘गुड़ी पड़वा, इस साल 02 अप्रैल, शनिवार को है। यह पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa) यानि, वर्ष प्रतिपदा के दिन ही ब्रम्हा जी ने संसार का निर्माण किया था। इसलिए इस दिन को ‘नव संवत्सर’ यानि, नए साल के रूप में भी मनाया जाता है।

मराठियों के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार में से एक ‘गुड़ी पड़वा’ का महापर्व होता है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष के पहले महीने के पहले दिन मनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

कब है गुड़ी पड़वा 2026? जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार, सबसे सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त भी नोट करे

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास वर्ष का पहला महीना होता है। इस वर्ष 02 अप्रैल, को प्रतिपदा है, जिस दिन से चैत्र मास की नवरात्रि प्रारंभ हो रही है।

इसी के साथ 02 अप्रैल को ‘गुड़ी पड़वा’ का पर्व महाराष्ट्र सहित अन्य राज्‍यों में बहुत ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा, जिसे भारत के दक्षिणी प्रांतों में ‘उगादी’ कहा जाता है। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए ‘गुड़ी पड़वा’का पर्व बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। जानकारों के अनुसार, बहुत समय पहले इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने इस सृष्टि का निर्माण किया था। कहा जाता है कि, इसी दिन से सबसे पहला युग यानी सतयुग प्रारंभ हुआ था। आइए जानें ‘गुड़ी पड़वा’से जुडी रोचक तथ्य के बारे में –

इस विशेष महापर्व पर घर की महिलाएं नए साल की तरह अपने घरों में साफ-सफाई करती हैं तथा सुंदर रंगोली भी बनाती हैं। पूजा में उपयोग किए जाने वाले आम के पत्तों से बंदनवार बनाकर लोग अपने घरों के आगे इन्हें सजाते हैं। परंपराओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा पर महिलाएं अपने घर के बाहर गुड़ी लगाती हैं।

जानकारों के अनुसार, ‘गुड़ी पड़वा’पर लोग सबसे पहले नीम की पत्तियों को खाते हैं। कहते हैं कि, नीम की पत्तियों का सेवन करने से खून साफ होता है तथा इंसान रोग मुक्त रहता है। ऐसे में नीम की पत्तियों का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

परंपराओं के मुताबिक, इस दिन घर में गुड़ी लाया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाता है तथा बुरी आत्मा समेत बुरी शक्तियों को दूर रखता है।

ऐसा माना जाता है कि,’गुड़ी पड़वा’ के दिन रावण का वध करने के बाद राम माता सीता को लेकर अपनी नगरी यानी राम नगरी अयोध्या लौटे थे।

जानकारों के मुताबिक, युद्ध जीतने के बाद मराठों के प्रख्यात ‘राजा छत्रपति शिवाजी’ ने पहली बार ‘गुड़ी पड़वा’ का पर्व मनाया था। कहा जाता है कि, छत्रपति शिवाजी के ‘गुड़ी पड़वा’ पर्व मनाने के बाद हर एक मराठा इस पर्व को हर साल मनाता है।

Know why neem is eaten on the day of gudi padwa and how is the relation of gudi padwa with lord rama

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2022 | 08:01 AM

Topics:  

  • Gudi Padwa muhurat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.