क्रिसमस में Merry Christmas कहते हैं, Happy Christmas क्यों नहीं, जानिए कब से प्रचलन में आया Merry Christmas
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हर साल समूचे विश्व में 25 दिसंबर को ‘क्रिसमस’ (Christmas 2023) मनाया जाता हैं। क्रिसमस यीशु के जन्म का उत्सव मनाने का दिन हैं। इस दिन लोग पार्टी करते हैं, क्रिसमस ट्री सजाते हैं और लोगों को ‘मैरी क्रिसमस’ बोलकर विश करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सभी त्योहारों में अंग्रेजी का शब्द ‘हैप्पी’ का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्रिसमस में लोग हैप्पी की ‘मैरी’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानें इस बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
सांता क्लॉज बन युवक ने बाइक पर खतरनाक स्टंट किया, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस
जिंगल बेल की गूंज संग संभाजीनगर में क्रिसमस का उल्लास, कैरोल गीतों से सजा शहर
रोशनी, सितारे व क्रिसमस ट्री से जगमगाए गिरजाघर व बाजार, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; प्रशासन सतर्क
क्रिसमस है खुशियों का त्यौहार, सांता लाएं आपके लिए उपहार… इन खास संदेशों से अपनों को करें विश
ये तो सभी जानते हैं कि, 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के ईश्वर यीशु का जन्म हुआ था। इसके लिए दुनियाभर में ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु यीशु का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाते हैं। मौजूदा समय में सभी धर्मों के लोग क्रिसमस मनाते हैं। इस दिन चर्च को सजाया जाता है और प्रार्थना आयोजित की जाती है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट और मिठाईयां देकर क्रिसमस की शुभकामना देते हैं।
मेरी क्रिसमस क्यों बोला जाता है
इतिहासकारों की मानें तो, पूर्व में लोग ‘हैप्पी क्रिसमस’ ही बोलते थे। आज भी कई लोग मैरी की जगह ‘हैप्पी क्रिसमस’ बोलते हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी ‘हैप्पी क्रिसमस’ बोलना पसंद करती थी। साथ ही, कई बड़ी हस्तियां भी हैप्पी क्रिसमस ही बोलते हैं। अगर आप भी किसी को हैप्पी क्रिसमस बोल देते हैं, तो इसमें कोई गलती नहीं है।
बात करें कि, कब से हैप्पी की जगह मेरी ने लिया, तो बता दें कि मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिंकन ने ‘वी विश यू ए मेरी क्रिसमस’ वाक्य का उल्लेख वर्ष 1843 में ‘ए क्रिसमस कैरल’ में किया गया था, जो तब से इसकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण था। इसी साल यह वाक्य क्रिसमस कार्डों में दिखाई देने लगा था।
