स्किन को तरोताजा बनाने और बालों के लिए विटामिन-E है बड़े काम का, जानिए इसके लाजवाब फायदे
विटामिन-E को ब्यूटी विटामिन भी कहा जाता हैं। विटामिन E में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण चेहरे से लेकर बालों तक के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन-E कैप्सूल ऑयल इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो त्वचा की चमक बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है।
- Written By: दीपिका पाल
विटामिन ई के चेहरे के लिए फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। स्किन की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे ब्यूटी क्रीम, फेस वॉश, फेस पैक और जेब को खाली करने वाले ब्यूटी फेशियल तक कराते हैं। वहीं, कुछ लोग घरेलू नुस्खों के जरिए स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं।
विटामिन-E कैप्सूल ऑयल इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो त्वचा की चमक बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है।
विटामिन ई का इस्तेमाल हैं लाजवाब
सेहत के अलावा विटामिन-E का इस्तेमाल लंबे समय से खूबसूरती को निखारने के लिए भी किया जा रहा है। हालांकि, बावजूद इसके आज भी कई इसके फायदों से अनजान हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे त्वचा के लिए विटामिन-ई (Vitamin E benefits for skin) के कुछ हैरान करने वाले फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
1 वोट से मंत्री को हराने वाले MLA की सदन में एंट्री बैन, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय को लगा झटका, SC पहुंचा मामला
Pati Patni Aur Woh 2 Review: तिग्मांशु-विजय संग सारा की दमदार परफॉरमेंस, आयुष्मान का दिखा एंटरटेनिंग अवतार
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल चेहरे पर आसानी से किया जा सकता हैं। यह विटामिन त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और उसे ग्लोइंग बनाता हैं। विटामिन-ई के कैप्सूल को रोजाना रात में सोने से पहले बादाम या नारियल के तेल में मिक्स करके चेहरे पर लगाएं।
सनबर्न को रोकने में मददगार
विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट का एक पावर हाउस है, जो यूवी किरणों के कारण होने वाले फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को बेअसर करता है, जिससे सनबर्न से राहत मिलती है।
स्ट्रेच मार्क का इलाज करें
आपको बता दें, विटामिन-ई का तेल नई स्किन सेल को रीजनरेट करने में मदद करता है और भूरे धब्बे या निशान को हल्का कर सकता है। अगर इसे नियमित रूप से लगाया जाए, तो यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकता है।
होंठों के लिए मददगार
विटामिन-ई का इस्तेमाल होंठों के ऊपर भी कर सकते है। इससे होंठ मुलायम और चमकदार बनते है। विटामिन-ई के कैप्सूल से उसका लिक्विड निकाल कर बादाम के तेल या ग्लिसरीन के साथ मिलाकर होंठों पर सोने से पहले लगाएं। इससे होंठ कुछ ही दिनों में सॉफ्ट और चमकदार दिखाई देने लगेंगे।
बालों के लिए असरदार
विटामिन-ई का इस्तेमाल आप न सिर्फ स्किन के ऊपर कर सकते हैं बल्कि इसका इस्तेमाल बालों को घना बनाने के लिए भी किया जाता है। विटामिन-E का इस्तेमाल रोजाना लगाने वाले हेयर ऑयल में डाल कर किया जा सकता है।
इसका इस्तेमाल बाल धोने से एक दिन पहले करें। इसके लिए नारियल तेल में विटामिन-E के तेल को अच्छे से मिक्स करके बालों में लगाएं और सुबह अच्छे से शैंपू कर लें।
