आज किस डे पर जानिए दुनियाभर के ये अजीबोगरीब रिवाज, और ऐसे करें अपने पार्टनर को किस डे विशेज

दुनियाभर में किस को लेकर भले ही अलग रिवाज है लेकिन भारत सहित मिडिल ईस्ट और एशिया के कई हिस्सों में किस को सेक्शुअल एक्ट के अधीन रखा जाता है।
Kiss Day 2024, Valentine Day 2024
किस डे 2024 ( डिजाइन फोटो)
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क: वैलेंटाइन वीक ( Valentine week) के 7 वें दिन को किस डे (Kiss Day 2024) के रूप में मनाते हैं। इस दिन को कपल्स किस करके जिंदगीभर का साथ निभाने के लिए करते है। कहा जाता है किस करने से रिश्ते में और प्यार बढ़ता है सारी परेशानियां एक छोटे से किस से दूर हो जाती है। क्या आप जानते हैं किस डे पर दुनिया में ऐसे रिवाज है जिसे जानकर आप दंग रह जाएगें, आइए जानते हैं..

दुनिया में इतने तरीके के है किस ट्रेडिशन्स

वैलेंटाइन वीक के 7वें दिन मनाए जाने वाले इस दिन को किस डे के नाम से जानते है लेकिन इस दिन के कई अजीबोगरीब रिवाज भी देखने के लिए मिलते हैं जो इस प्रकार है..

1- यहां किस नहीं करते हैं ये काम

किस डे पर दुनिया में मौजूद पोलिनेशियन और मलेशियन लोग इस दिन को होठों पर किस करने की बजाय एक दूसरे को नाक रब करते हुए मनाते है। यहां माना जाता हैं इस तरीके से किस करने से प्रेम और आदर दोनों के बीच झलकता है।

2- लैटिन अमेरिका में होता हैं ये रिवाज

किस डे के मौके पर दुनिया के इस हिस्से लैटिन अमेरिका में अलग रिवाज देखने के लिए मिलता है। यहां पर  मेक्सिको और कोलंबिया में सिर्फ 1 बार किस करके ही लोगों को ग्रीट किया जाता है। इसके इक्वेडोर जैसे देश में महिलाओं को सिर्फ दाएं गाल पर ही किस किया जाता है, बायां नहीं यही रिवाज है।

Kiss Day 2024, Valentine Day 2024
किस डे पर विशेज ( सोशल मीडिया)

3- ईजिप्ट में 3 बार किस है जरूरी

किस डे को ईजिप्ट में अलग तरीके से मनाते हैं यहां पर तीन बार किस करने का नियम होता है। यहां कपल्स नहीं एक ही जेंडर के लोग एक दूसरे को किस करते है जैसे महिलाएं महिलाओं को ही किस करेंगी और पुरुष पुरुषों से ही मिलेंगे।

4- जमीन पर किस करते हैं अफ्रीका में 

दुनियाभर में मौजूद अफ्रीका में जमीन पर किस करने का रिवाज अनोखा है। यहां पर जब भी कोई गांव का मुखिया सामने से निकलता है तो इज्जत देने के लिए लोग जमीन को चूमते हैं। इस देश के साउथ अफ्रीका में पुरुष महिलाओं को गाल पर किस कर सकते हैं। कई हिस्सों में किस करना अनादर माना जाता है।

5- नॉर्थ अमेरिका में गुडबाय करते समय करते हैं Kiss

यहां पर दुनिया के नॉर्थ अमेरिका में आने वाले हिस्से अमेरिका और कनाडा में गुडबाय कहते हुए और मिलते हुए भी किस करने का चलन है। यहां होठों पर किस करना बहुत ही कॉमन माना जाता है।

Kiss Day 2024, Valentine Day 2024
किस डे पर विशेज ( सोशल मीडिया)

6-भारत में सेक्शुअल एक्ट के तहत

दुनियाभर में किस को लेकर भले ही अलग रिवाज है लेकिन भारत सहित मिडिल ईस्ट और एशिया के कई हिस्सों में किस को सेक्शुअल एक्ट के अधीन रखा जाता है। माना जाता हैं सार्वजनिक स्थानों पर किस करना प्रतिबंधित है।

Navbharat Live
navbharatlive.com