सीमा कुमारी
नई दिल्ली: माथे पर लगी बिंदी सिर्फ सौंदर्य ही नही बढ़ाती बल्कि स्वास्थ्य के लिये भी बहुत लाभकारी होती है। अकसर महिलाएं इन्हें भौंहों के बीच के पॉइंट पर ही लगाती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाएं यह बात नहीं जानती होंगी की बिंदी इस पॉइंट पर लगाने से न सिर्फ फैशन बल्कि स्वास्थ्य भी बहुत ही अच्छा रहता है। तो आइए जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह बात जानकर आप काफी हैरान होंगे कि रोज माथे पर बिंदी लगाने से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है। भौहों के बीच की जगह में से सुप्राट्रोक्लियर नाम की नस गुजरती है जो आंखों की सारी नसों से जुड़ी होती है। इस नस पर जैसे ही दबाव पड़ता है यह और भी ज्यादा मजबूत होती है।
इसके अलावा माथे पर इसी जगह से ट्रायजेमिनल नस भी गुजरती है। यदि आप इस नस को रोज दबाते हैं तो चेहरे की मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। इससे इंसान के चेहरे पर भी झुर्रियां नहीं पड़ती और डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों के लिए भी इस जगह पर दबाना बहुत ही फायदेमंद होता है।