इंद्रधनुषी तो कहीं चोंच वाले अजीबोगरीब देखें हैं सांप, जानिए इन 5 सांपों की खासियत
आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनिया में 3,500 से अधिक सांप की प्रजातियां हैं. लेकिन उनमें से केवल 600 ही विषैले सांप होते हैं। विश्व सांप दिवस हर साल 16 जुलाई के दिन मनाया जाता है. आज इस खास दिन हम आपको कुछ अजीबोगरीब सांप को लेकर बात करें और उसके बारे में जानकारी देंगे।
- Written By: दीपिका पाल
सांप का नाम सुनकर या देखकर हर किसी के होश उड़ ही जाते है लोग जब सांप पास आ जाए तो घबरा जाते है लेकिन दुनिया में सांपों की 3,500 से अधिक प्रजातियां मौजूद है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। आपने अमूमन किंग कोबरा, वाइपर जैसे सांपों के बारे में सुना होगा लेकिन दुनिया में ऐसे भी सांप मौजूद होते है जो देखने में अजीबोगरीब होने के साथ जहरीले होते है। चलिए जानते हैं इन पांच सांपों के बारे में।आपको बता दें कि विश्व सांप दिवस हर साल 16 जुलाई के दिन मनाया जाता है।
Langaha madagascariensis - इस अजीबोगरीब सांप का नाता दुनिया के मैडागास्कर से जुड़ा हुआ है जो देखने पर बिल्कुल किसी पछी की चोंच जैसा दिखाई देता है। यानि कि, सांप के मुंह काफी नुकीले होते हैं इसमें जो मादाए होती हैं उनके मुंह के पास काफी दांत होता है वहीं जो नर सांप होता है उसके मुंह लंबे और पतले होते हैं। यह देखने पर विचित्र नजर आते हैं और जहरीले भी होते है।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
टेंटेकल्ड सांप (Tentacled snakes)- दुनिया का दूसरा विचित्र सांप का नाम जितना अजीबोगरीब है उतनी इसकी बनावट भी, यह पानी में रहने वाले सांप होते है जिन्हें मछली पकड़ने के लिए उपयोग किया जाता है। इन सांपों की प्रजातियां दक्षिण-पूर्व एशिया के पानी में पाई जाती है।
स्पाइनी बुश वाइपर- दुनिया के अजीबोगरीब सांपों में आप छोटा ड्रेगन सांप की खासियत जान लीजिए, जो बालों वाली झाड़ी वाइपर एंडेमिक एक जहरीली प्रजाति के रुप में जानी जाती है। वहीं पर इस सांप को रफ-स्केलड बुश वाइपर और स्पाइनी बुश वाइपर के रूप जानते है।
फ्लाइंग सांप- आपने कभी उड़ने वाले सांपों की प्रजाति के बारे में जाना है जहां पर इसे लोग एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर हवा और पत्तों के जरिए उड़ते देखते है इसलिए उड़ने वाले सांप कहते है। लेकिन असल में यह सांप उड़ते नहीं वजन में कम होने की वजह से बस उड़ जाते है।
Rainbow Snake- यहां पर दुनिया के विचित्र सांपों में इंद्रधनुषी सांपों की खासियत जानकर आप दंग रह जाएंगे। इसकी बनावट की बात करें तो, शरीर पर सुंदर रंग इसे दूसरे सांपो से काफी अलग करता है। अमेरिका में यह पानी में पाया जाता है इसे मायावी सांप कहते है।
