चैत्र नवरात्रि व्रत में साधारण नमक की बजाए ‘सेंधा नमक’ खाने का राज़ जानिए, आध्यात्मिक नियमों के हैं वैज्ञानिक फ़ायदे
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
चैत्र महीने में पड़ने वाले नवारात्रि यानी ‘चैत्र नवारात्रि’ इस साल 2 अप्रैल से शुरु हो रहा है। नवरात्रि के पवित्र 9 दिनों में ‘मां भगवती’ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिनों भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं। मान्यता है कि, नवरात्रि में देवी की आराधना करने से श्रद्धालुओं की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
माता रानी की कृपा पाने के लिए पूरे 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रुपों की पूजा व व्रत किया जाता है। इस दौरान कुछ लोग फलाहारी का सेवन करने से साथ सेंधा नमक खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, साधारण की जगह सेंधा नमक सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। आइए जानें सेंधा नमक के सेवन से होने वाले बेमिसाल फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेंधा नमक विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।
सेंधा नमक सोडियम क्लोराइड का भी एक शुद्ध रूप है, जिसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। ये खनिज शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से निपटने में मदद करने के साथ मांसपेशियों में ऐंठन से राहत दिलाते हैं। प्रभावित जगह पर दर्द से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में चुटकीभर सेंधा नमक मिलाकर पीएं।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, जो लोग जल्दी थक जाते हैं, उन्हें अपनी डेली डाइट में सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे खाने से बॉडी रिलैक्स होती है। थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।
इसका सेवन करने से पाचन क्रिया तेजी से बढ़ती है। इससे पेट दर्द, जलन, कब्ज, एसिडिटी सूजन और अपच आदि समस्याओं से बचाव रहता है। इसमें मौजूद मिनरल्स मल त्याग को तेज करते हैं। इसे आंत में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। सोने से पहले गुनगुने पानी में 1-2 चुटकी नमक और आधा नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें कैल्शियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। सेंधा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
