नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत में सबसे सस्ती सवारी रेलवे है। रेलवे के माध्यम से यात्री एक राज्य से भारत के किसी भी अन्य राज्य में आसानी से पहुंच सकता है। वैसे तो रेलवे अपने सभी प्रकार के पैसेंजर का ध्यान रखती है, जैसे कि आप प्रथम श्रेणी से लेकर तृतीय श्रेणी में सफर कर सकते हैं। मतलब आप अपने बजट के हिसाब से सीट चुन सकते हैं। लेकिन हवाई जहाज और अन्य वाहनों में सफर करना महंगा होता है। शायद यही कारण है कि करोड़ों लोगों की पहली पसंद रेलवे रही है। लेकिन रेल में सफर के दौरान आपने कभी नोटिस किया है कि लास्ट वाले डिब्बे के पिछले हिस्से पर पीले रंग में बड़ा सा X क्यों लिखा होता है। किसी डिब्बे पर धारियां बनी होती हैं या फिर किसी बोगी पर हरी और पीली लाइन होती है। इन सब का मतलब क्या होता है और रेलवे कर्मचारियों से लेकर मुआफिरों तक के लिए ये क्या इशारा करती हैं चलिए जानते हैं।
ट्रेन के लास्ट डिब्बे पर X
रेल के आखिरी डिब्बे के पीछे बड़े आकार में X बना होता है। इसका रंग अधिकांश पीला या सफेद होता है। इस निशान को रेलवे विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बनाया जाता है ताकि वो आसानी से इस बात को समझ लें कि ये एक्सप्रेस ट्रेन का आखिरी डिब्बा है। इस तरह एक X का निशान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इस बात से अवगत कराता है कि जो रेल अपने इंजन के साथ पूरे कोच को लेकर निकली थी वो एक दम सुरक्षित है। क्योंकि इससे ये पता चलता है कि आखिरी डिब्बा इंजन के साथ है और कोई भी डिब्बा छूटा नहीं है।
कर्मचारियों के लिए संकेत
रेलवे स्टेशन पर इस बात पर पैनी नजर रखी जाती है कि जब ट्रेन दूसरे स्टेशन के लिए रवाना हो तो उन्हें ट्रेन के लास्ट डिब्बे पर बना X नजर आए। अगर ऐसा नहीं होता है तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सतर्क हो जाते हैं कि ट्रेन का अंतिम बोगी के साथ कई पैसेजर पीछे छूट गए हैं। जिसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने अधिकारियों को देते हैं। इसकी मदद से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।
बोगी पर सफेद धारियां
अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं और उस बोगी या कोच के ऊपरी हिस्से में आपको सफेद रंग की धारियां दिखाई दें तो समझ जाना, यह एक जनरल कोच है। अक्सर इस तरह के कोच इंजन के पीछे या फिर एक दम अंत में होते हैं। जनरल कोच का कोई रिजर्वेशन नहीं होता है इसे आम भाषा में चालू कोच कहा जाता है।
हरे रंग की धारी
अगर बोगी पर हरे रंग की धारीयां बनी है तो उसमें पुरुषों को नहीं चढ़ना चाहिए। इस रंग की धारियां दर्शाती हैं कि ये बोगी खास तौर पर महिलाओं के लिए हैं। इस तरह के बोगी में पुरुषों के सफर करने पर मनाई होती है ऐसा करने पर उन पर जुर्माना भी लगाया जाता है।
नीले रंग की बोगी पर सफेद धारी
अगर किसी नीले रंग के बोगी पर सफेद रंग की धारियां बनी हैं। तो समझ लेना चाहिए इस बोगी में दिव्यांग लोगों के लिए स्पेशल व्यवस्था होगी। जैसे कि टॉयलेट और बर्थ उनकी सुविधा के अनुसार बनाया जाता है।