Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महोदय योग’ में ‘मौनी अमावस्या’ का महत्व जानिए, इस दिन ‘इन’ तीर्थ स्थानों में स्नान से मिलेगा महापुण्य

  • By navabharat
Updated On: Feb 01, 2022 | 07:00 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

सनातन हिन्दू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है, और इस महीने में आने वाले हर व्रत और त्योहार भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं में से एक व्रत ‘मौनी अमावस्या’ या ‘माघी अमावस्या’ भी है।

हर साल माघ मास के कृष्‍ण पक्ष की अमावस्‍या को परम पुण्यदायक ‘मौनी अमावस्‍या’ का यह महत्वपूर्ण पर्व पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष ‘माघी अमावस्या’ का पवित्र स्नान पर्व माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या 1 फरवरी मंगलवार को होगा।

सम्बंधित ख़बरें

मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

मौनी अमावस्या पर करें 5 काम, पितृ देव होंगे प्रसन्न, तमाम कष्टों से मिलेगा छुटकारा

मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का क्यों है इतना महत्व? जानिए इस विशेष अमावस्या की सही तिथि

आज है मौनी अमावस्या, जानिए कितने घंटे मौन व्रत रखने का होता है नियम

इस दिन प्रयागराज के पावन संगम, अर्थात त्रिवेणी एवं काशी के चंद्रावती बलुआ के पश्चिम वाहिनी गंगा में मौन रहकर स्नान करने से गंगा स्नान का महापुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और ब्राह्मणों को भेंट दक्षिणा के साथ ‘सीधा’ दान (अनाज दान) करने से जातक के परिवार में सुख समृद्धि तथा पितरों की असीम कृपा सदैव बनी रहती है।

ज्योतिषाचार्य पण्डित अमर डब्बावाला के मुताबिक, 1 फरवरी को मंगलवार के दिन अमावस्या तिथि, नागकरण, व्यतिपात योग तथा मकर राशि का चंद्रमा होने से ‘महोदय योग’ नामक योग का निर्माण हो रहा है। ‘महादेय’ का अर्थ है ‘महा उदय’। ऐसी मान्यता है कि, ‘महाेदय योग’ में तीर्थ स्नान करके पितरों के निमित्त देव, ऋषि, पितृ-तर्पण करने के उपरांत वैदिक ब्राह्मणों को दक्षिणा और सीधा दान करना चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति के साथ बाधाओं का निवारण तथा आर्थिक प्रगति तथा परिवार में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

‘मौनी अमावस्या’ पर उज्जैन की शिप्रा नदी तथा नीलगंगा सरोवर में स्नान का महत्व है। धर्मशास्त्रीय मान्यता में नीलगंगा शिप्रा का वह स्थान है, जहां माता गंगा अपने दोषों की निवृत्ति के लिए शिप्रा में स्नान करने आई थी। ऐसे में शिप्रा गंगा से युत नीलगंगा सरोवर में स्नान करने से गंगा स्नान का पुण्य फल प्राप्त होता है।  

पपण्डित डब्बावाला के अनुसार जिन लोगों के यहां अमावस्या, पूर्णिमा तथा पर्व त्योहारों पर ब्राह्मण भोजन कराने में किसी प्रकार की परेशानी हो, तो वे सीधा दान कर सकते हैं। भोजन बनाने की कच्ची सामग्री को ‘सीधा’ कहते हैं। इसमें आटा, दाल, शकर, शुद्ध घी, मसाले, शाक आदि अपनी सामर्थ अनुसार ब्राह्मण को दान करने का विधान बताया गया है। सीधा दान करने से ब्राह्मण को भोजन कराने के समान ही पुण्य प्राप्त होता है।

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मौन रखना, गंगा स्नान करना और दान देने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। अमावस्या के विषय में कहा गया है कि इस दिन मन, कर्म तथा वाणी के जरिए किसी के लिए अशुभ नहीं सोचना चाहिए। केवल बंद होठों से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय तथा “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जप करते हुए अर्घ्‍य देने से पापों का शमन एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।

Know the importance of mauni amavasya in sir yoga on this day bathing in these pilgrimage places will give great merit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2022 | 07:00 AM

Topics:  

  • Mauni Amavasya Daan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.