Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के मशहूर पंडाल लालबागचा राजा में विराजते हैं विशाल गणराजा, जानिए क्या पंडाल का इतिहास

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सबसे प्रसिद्ध पंडाल का नाम जहां सबसे पहले सुनाई देता हैं वह हैं लाल बाग के राजा यानि यहां लालबागचा राजा कहते है। इस पंडाल में हर साल विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती हैं तो वहीं पर थीम ही हर साल बदलती है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 07, 2024 | 11:34 AM

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा (सौ.एक्स)

Follow Us
Follow Us:

देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा हैं यानि कि 10 दिनों के गणेशोत्सव की शुरुआत आज से हो गई है। इस दौरान घरों औऱ पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा विराजी जाएगी तो वहीं यह पल बड़े ही हर्षोल्लास का है। महाराष्ट्र में तो गणेशोत्सव को एक त्योहार के रूप में हर घरों और पंडालों में मनाया जाता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सबसे प्रसिद्ध पंडाल का नाम जहां सबसे पहले सुनाई देता हैं वह हैं लाल बाग के राजा यानि यहां लालबागचा राजा कहते है। इस पंडाल में हर साल विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती हैं तो वहीं पर थीम ही हर साल बदलती है।

कई नामों से जाने जाते हैं इस पंडाल के गणराजा

मुंबई के लालबागचा राजा को कई नामों से पुकारते हैं, जिसमें नवसाचा गणपति और इच्छा पूर्ति गणेश के रूप शामिल है। यहां के दर्शन करने के लिए केवल मुंबई या महाराष्ट्र ही नहीं देश के हर हिस्से से भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते है। यहां पर दर्शन के लिए हर साल पहले से ही बुकिंग हो जाती हैं।

राम मंदिर से प्रेरित हैं इस बार की थीम

आपको बताते चलें कि, लालबागचा राजा की थीम हर साल नई और अद्भुत देखने के लिए मिलती हैं जो इस बार साल 2024 में भी काफी यूनिक है। हाल ही में 5 सितंबर को लालबागचा राजा के इस साल के पहले लुक को रिवील किया गया। बप्पा की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मैरून रंग की पोशाक और सोने के आभूषणों से सजे बप्पा की 12 फुट की मूर्ति सभी का मन मोह रही थी। इस बार लालबागचा राजा की थीम अयोध्या के राम मंदिर से प्रेरित है, जिसे कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई ने डिजाइन किया है। इसे देखते ही लोगों को सुखद अनुभव होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Varada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा

गौरी गणेश चतुर्थी 2026 पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है? क्या है इस विशेष चतुर्थी का महत्व? जानिए पूजा विधि भी

साल 2025 की अंतिम चतुर्थी, विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा में ये गलतियां बिल्कुल न करें, लगेगा दोष!

गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

कैसे हुई इस पंडाल की शुरुआत

मुंबई के इस प्रसिद्ध पंडाल लालबागचा राजा का इतिहास पुराना माना जाता है। 1900 के दशक में लालबाग में 100 मिलों का काफी प्रभुत्व रहा। यहां पर इस क्षेत्र में आगे चलकर 1930 की दशक में औद्योगीकरण के दौरान वहां के टेक्सटाइल वकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह गणपति के शरण में गए। इसी बीच उन्हें जमीन का एक टुकड़ा दिया गया। इसके बाद लोगों ने बप्पा की कृपा मानकर जमीन का एक हिस्सा गणपति पूजा के लिए समर्पित कर दिया। इस जगह को वर्तमान में लालबाग मार्केट के नाम से जानते है। बप्पा की स्थापना का निश्चय होने के बाद प्रतिमा बनाने की जिम्मेदारी कंबली परिवार ने उठाई, जो आज तक जारी है। इस परिवार के लोग ही लालबाग के गणपति की मूर्ति बनाते हैं और उसका रख-रखाव भी करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस मूर्ति का डिजाइन भी पेटेंट कराया हुआ है।

जाहिर सी बात हैं लालबाग के राजा को देश ही नहीं दुनिया में ही काफी जाना औऱ पसंद किया जाता है।

Know the history of mumbais famous pandal lalbaugcha raja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 11:34 AM

Topics:  

  • Ganesh Chaturthi
  • Ganesh Utsav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.