Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘यशोदा जयंती’ की महिमा जानिए, कैसे होंगे बाल कृष्ण के साक्षात दर्शन और क्या है इसकी सही तिथि

  • By navabharat
Updated On: Feb 22, 2022 | 08:00 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

‘यशोदा जयंती’ (Yashoda Jayanti) 22 फरवरी, सोमवार को है। यह जयंती हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के  मुताबिक, इस दिन मां यशोदा (Maa Yashoda) का जन्म हुआ था। कहा जाता है कि, मां यशोदा ने ही भगवान श्रीकृष्ण का लालन-पालन किया था, जबकि उनका जन्म मां देवकी के कोख से हुआ था। इस दिन माता यशोदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। और व्रत भी रखा जाता है।

मां यशोदा के नाम श्रवण से मन में ममता की प्रतिमूर्ति प्रकाशित हो जाती है। ज्योतिषों का कहना है कि, मां यशोदा स्वयं में संपूर्ण हैं। उनके नाम का अभिप्राय यश देना है। मां यशोदा स्वयं संतोषी रूप धारण कर दूसरे को सुख और सौभाग्य देती हैं। अतः भगवान श्रीकृष्ण ने मां यशोदा को अपनी माता रूप में चुना। इससे मां यशोदा का जीवन भी धन्य हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

‘सभी विकल्प खुले हैं’, व्हाइट हाउस के बयान के बाद अब ग्रीनलैंड पर कब्जा करेंगे ट्रंप? भड़का डेनमार्क

बॉक्स ऑफिस हिट एक्शन-कॉमेडी अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, मोहनलाल की ‘भा भा बा’ की स्ट्रीमिंग डेट हुई कंफर्म

Nagpur News: 18 वर्षों का मनपा में जीरो परफॉर्मेंस, चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों के तीखे वार

Budget 2026: 6G रिसर्च और इंटरनेट की अगली क्रांति के लिए बजट में क्या खास? जानें सरकार का मेगा प्लान

धार्मिक मान्यता है कि, मैया यशोदा की पूजा करने वाले साधक को सुख, सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। साधक के जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही, भगवान श्रीकृष्ण साधक का मार्ग प्रशस्त करते हैं। अतः ‘यशोदा जयंती’ के दिन मैया की पूजा विधि-पूर्वक करनी चाहिए। आइए जानें ‘यशोदा जयंती’ की पूजा विधि और महिमा-

पूजा-विधि

इस दिन ब्रह्म बेला में उठकर सर्वप्रथम मां आदिशक्ति के यशोदा स्वरूप को स्मरण कर नमस्कार करें। इसके बाद घर की साफ-सफाई कर दैनिक कार्यों से निवृत हो जाए। अब गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान कर नवीन वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, आमचन कर अपने आप को पवित्र कर व्रत संकल्प लें। अब मां की पूजा फल, फूल, दूर्वा, सिंदूर, अक्षत, धूप, दीप, अगरबत्ती आदि से करें। धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि मां को प्रसाद में फल, हलवा, मिठाई आदि अवश्य भेंट करें। तत्पश्चात आरती और अपने परिवार के कुशल मंगल की कामना करें। दिन भर उपवास रखें और शाम में में आरती करने के बाद फलाहार करें।

महत्व

‘यशोदा जयंती’ का दिन माता और संतान के प्रेम को दर्शाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को ‘यशोदा जयंती’ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और उन्नति की कामना के लिए पूजा-पाठ और व्रत करती हैं। इस दिन माता यशोदा की गोद में विराजमान श्रीकृष्ण के बाल रूप और मां यशोदा की पूजा की जाती हैं। माता यशोदा की वात्सल्य मिसालें आज भी दी जाती हैं।

शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन माता यशोदा और श्री कृष्ण की पूजा-आराधना करने से संतान संबंधी सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती है। कहते हैं कि, इस दिन सच्चे मन से व्रत करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

मान्यताओं के अनुसार, यशोदा जयंती के दिन अगर श्रद्धा-भाव से भगवान श्री कृष्ण और माता यशोदा जी की आराधना की जाए तो भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन होते हैं। यह पवित्र दिन माताओं के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

Know the glory of yashoda jayanti how will there be a real vision of child krishna and what is its exact date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2022 | 08:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.