-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Difference Between Hindi Day And World Hindi Day
हिंदी दिवस से कितना अलग है विश्व हिंदी दिवस, जानिए तारीख और इसके पीछे की कहानी
- Written By: दीपिका पाल
हिंदी दिवस के खास मौके पर जानें तो हिंदी को जन-जन की भाषा के रूप में भी जाना जाता है औए इस भाषा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए इसका प्रसार दुनियाभर में किया जाता है। लेकिन केवल 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस नहीं मनाते है बल्कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है जो पूरी दुनिया में हिंदी का प्रचार करता है और इसकी महत्ता को बढ़ावा देता है।

जानिए हिंदी और विश्व हिंदी दिवस में अंतर (सौ.सोशल मीडिया)
भारत में हिंदी दिवस हर साल की तरह 14 सितंबर को मनाया जाने वाला है जो हमारी मातृभाषा हिंदी को समर्पित दिनों में से एक होता है। यही वह मौका होता है जब हम अपनी मातृभाषा हिंदी के प्रति सम्मान दर्शाते है। वैसे तो हिंदी दिवस को मनाने की सही तारीख 14 सितंबर है लेकिन क्या आप जानते है हिंदी दिवस, साल में दो बार मनाया जाता है। जी हां हिंदी दिवस के अलावा विश्व हिंदी दिवस मनाते है जो साल के पहले महीने यानि 10 जनवरी को होता है।
वैसे तो हिंदी भारत की मातृभाषा है लेकिन यह दुनिया के कई देशों में भी कही जाती है। इसमें ही भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका में भी बोली जाती है. इसके अलावा दुनिया के कई देशों में यह भाषा लोकप्रिय है और मॉरीशस जैसे देशों में भी बोली जाती है।
साल में दो बार क्यों मनाते है हिंदी दिवस
यह खास दिन हिंदी दिवस के खास मौके पर जानें तो हिंदी को जन-जन की भाषा के रूप में भी जाना जाता है औए इस भाषा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए इसका प्रसार दुनियाभर में किया जाता है। लेकिन केवल 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस नहीं मनाते है बल्कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है जो पूरी दुनिया में हिंदी का प्रचार करता है और इसकी महत्ता को बढ़ावा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से शुरू हुआ हिंदी का वैश्विक सफर, जानिए विश्व हिंदी दिवस का इतिहास और महत्व
बिजनेस वर्ल्ड में अंग्रेजी से ज्यादा जरूरी हिंदी! पढ़िए क्या कहती है Ormax मीडिया की ये रिपोर्ट
कैसे संस्कृत को पीछे छोड़ते हुए करोड़ों लोगों की भाषा बनी हिंदी, जानिए विश्व हिंदी दिवस पर खास
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी युग में बनी रहेगी हिंदी की शुद्धता, जानिए हिंदी दिवस पर खास
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप टी-20 हो या फिर बर्थ डे पार्टी, भारत के हर हिस्से में नजर आई गणेश पंडालों की यूनिक थीम
हिंदी दिवस औऱ विश्व हिंदी दिवस अलग क्यों
14 सितंबर वाले हिंदी दिवस के इतिहास की बात की जाए तो, हिंदी भाषा को मान्यता देते हुए 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था. हिंदी भाषा देश के अधिकतर क्षेत्रों में बोली जाती जिस कारण हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया था। इस दिवस की खास बात रही है कि, इस 14 तारीख को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने चुना था। साल 1918 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राजभाषा बनाने पर जोर दिया था और इसे जनमानस की भाषा भी कहा था।
ये भी पढ़ें- 20 से 50 साल के पुरुष-महिला को शिकार बना रहा है ये सिफलिस वायरस, पहचानिए इसके लक्षण
इसके अलावा विश्व हिंदी दिवस की बात करें तो, पूरी दुनिया में 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसके मनाने का उद्देश्य हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना और वैश्विक स्तर पर इसे एक अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। इसके इतिहास की मानें तो, वैश्विक स्तर पर इसे बढ़ावा देने के लिए पहला आयोजन 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में किया गया था, इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। आगे के वर्षों में साल 2006 तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
61 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है हिंदी
यहां पर हम वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के अनुसार जानकारी दे तो, हिंदी भाषा वर्तमान समय में 61 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है इतना ही नहीं हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। बता दें कि, विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरीशस में स्थित है, यह सचिवालय भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए 11 फरवरी 2008 से कार्यरत है।
Know the difference between hindi day and world hindi day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुआई संकट के बीच नागपुर के किसानों को बड़ी राहत! ‘पीएम किसान’ की 23वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 35 करोड़
Jun 21, 2026 | 01:13 PMसीएम ग्रिड योजना में लापरवाही पर फूटा नगर आयुक्त का गुस्सा, लगया 3 लाख का जुर्माना; वेंडरों पर भी कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 01:10 PMRide Malfunction: न्यूयॉर्क अम्यूजमेंट पार्क में 50 फीट ऊपर झूले में फंसे बच्चे और पेरेंट्स, सफल रहा रेस्क्यू
Jun 21, 2026 | 01:09 PMछतरपुर में दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ने पर विवाद, विरोध के बाद पुलिस सुरक्षा में निकली राछ; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 01:04 PMवर्धा में कॉलेजों को नहीं मिल रहे छात्र, प्रवेश प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार से बढ़ी चिंता
Jun 21, 2026 | 12:59 PM‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
Jun 21, 2026 | 12:56 PMUP Board: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह स्कूलों में मिलेंगे अंकपत्र और प्रमाणपत्र
Jun 21, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














