मेंटल हेल्थ पर आधारित थीम- मुंबई के अंधेरी में जेबी नगर में स्थित ऋद्धि सिद्धि मंडल ने अपने 49वें साल में इस गणेश उत्सव पर 'मानसिक स्वास्थ्य' के बारे में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर 'जियो जी भर के' नाम से एक दिलचस्प 15 मिनट का लाइव ड्रामा बनाया है, जो दिखाता है कि मानसिक स्वास्थ्य मुंबईकरों पर कैसे असर डालता है और कैसे लोग अपने जीवन में बदलाव कर सकते हैं।