रोजाना 20 मिनट की मेडिटेशन के फायदे जानिए, इन बीमारियों से भी रहेंगे दूर
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए वक्त निकालना मुश्किल जिसके कारण स्ट्रेस, एंग्जायटी और शारीरिक रूप से कई तरह की बीमारियों से शरीर घिर रहा है। एसिडिटी बढ़ सकती है, मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन सारी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप सिर्फ एक मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ध्यान यानी मेडिटेशन एक क्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने मन को चेतना की एक विशेष अवस्था में लाने का प्रयास करता है। कई धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं में प्राचीन काल से ही ध्यान के अभ्यास किया जा रहा है। अगर इसका अभ्यास रोजाना सुबह सिर्फ 20 मिनट तक मेडिटेशन करने से कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम होता है। तो आइए जानें मेडिटेशन करने से आपको क्या-क्या फायदे हों सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी
महाराष्ट्र में 35 दिन में मिले 6,111 नए टीबी मरीज, AI ने 11,091 गांवों को बताया संवेदनशील
BMC सदन में जोरदार हंगामा: सांताक्रूज के अस्पताल में 2 साल से काम कर रहा था फर्जी डॉक्टर, विपक्ष के तीखे सवाल
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
रिसर्च के अनुसार, ध्यान यानी मेडिटेशन का अभ्यास आपका जवां रखता है और उम्र बढ़ाता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि ध्यान करने से तनाव कम होता जाता है। तनाव आपके शरीर पर नकारात्मक असर डालता है।
सिर्फ 20 मिनट की मेडिटेशन से आपके दिमाग को भी मानसिक रुप से शांति मिलेगी। इससे आपका ब्रेन न्यूट्रल रहता है और अन्य गतिविधियों को अच्छे से करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा इससे एंग्जाइटी और सारे दिन का गुस्सा भी दूर होता है।
इससे आपका दिमाग साफ होता है और आप काफी एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यह आपकी वेगस तंत्रिका को उत्तेजित करता है जिससे आपके शरीर में पॉजिटिव इमोशन्स को बढ़ावा मिलता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, इससे आपके फेफड़े भी बहुत अच्छे से काम कर पाएंगे। यदि आपको ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी परेशानियां हैं तो आप सिर्फ 20 मिनट की मेडिटेशन कर लें। इससे आपके फेफड़े मजबूत बनेंगे। यह आपके फेफड़ों के कामकाज को तेज करने में मदद करती है।
शोध बताते हैं कि ध्यान करने से पुराना दर्द भी ठीक हो सकता है। अगर आप रोज़ ध्यान का अभ्यास करेंगे, तो इससे पुराना दर्द जो आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, ठीक हो सकता है।
